फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   seemaant jile mein bhaajapa ka sadasyata abhiyaan shuroo

सीमांत जिले में भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू

Sat, 06 Jul 2019 10:45 PM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला, ब्यूराे/पिथौरागढ़।
अमर उजाला, ब्यूराे/पिथौरागढ़। Published by: kamlesh kamlesh Updated Sat, 06 Jul 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
seemaant jile mein bhaajapa ka sadasyata abhiyaan shuroo
गणाई गंगोली में सदस्यता अभियान की शुरूवात करती विधायक मीना गंगोला। - फोटो : अमर उजाला
 भाजपा सदस्यता अभियान का शुभारंभ बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने किया। इस मौके पर उन्होंने कई लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।सिल्थाम स्थित एक बारात घर में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री रेखा आर्या और जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन


उन्होंने पदाधिकारियों से पार्टी द्वारा तय लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए पूर्ण मनोयोग से जुटने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य प्रो. बीएस गोबाड़ी, सेवानिवृत्त शिक्षक कृपाल मेहता, देवकी नंदन जोशी, डीआर राज, बबीता पुनेठा, पूर्व वीडीओ चारू चंद्र जोशी समेत कई लोगों को सदस्यता दिलाई। पार्टी के जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया ने सभी मंडल अध्यक्षों से प्रत्येक बूथ पर सौ नए सदस्य बनाने के लिए कार्य योजना बनाकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। जिला सदस्यता प्रमुख वसंत जोशी ने मंडल संयोजक, शक्ति केंद्र संयोजक, विस्तारकों से अभियान को आगे बढ़ाने को कहा। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, महेंद्र लुंठी, गिरीश जोशी, ललित पंत, मनोज सामंत, सुरेश नगरकोटी, भगवती पुनेठा, लक्ष्मी भट्ट, गोपू महर, एलएम भट्ट, दिवाकर जोशी, राजेश शर्मा, ललित धानिक, सुनील धामी, धर्मानंद भट्ट, राम सिंह बिष्ट, अमित बम, सुनील जोशी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।  
विज्ञापन


गणाईगंगोली। विधायक मीना गंगोला के नेतृत्व में 132 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस छोड़कर आए जसवीर सिंह डोबाल ने 65 कार्यकर्ताओं के साथ सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में रमेश सिंह, करम सिंह, रतन सिंह, महेश कुमार, किशन राम, मनोज सिंह आदि शामिल रहे। इस मौके पर गोकुल गंगोला, कैलाश पंत, जगजीवन प्रसाद, मोहन जोशी, उमेश डसीला, पूरन चंद्र उपाध्याय, मोहन जोशी, जगदीश मेहता, हेमंत उपाध्याय, गोविंद राम, किशन सिंह बोरा, प्रमोद उपाध्याय, कुंदन डसीला, गोविंद पांडेय, विनोद डसीला, गणेश दत्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धारचूला। गांधी चौक में आयोजित सदस्यता अभियान की शुरुआत ब्लाक प्रमुख राधा बिष्ट और पालिका अध्यक्ष राजेश्वरी देवी ने की। इस मौके पर प्रमुख बिष्ट ने कहा कि ब्लॉक में सैकड़ों की संख्या में नए सदस्य बनाए जाएंगे। इस मौके पर धन सिंह धामी, रुकम सिंह बिष्ट हरीश धामी, राजेंद्र नेगी, महेंद्र बुदियाल, मोहन बहादुर, कृष्णा गर्ब्याल, अशोक नबियाल, ओम प्रकाश कापड़ी, भीम सिंह रावत, विशन सिंह धामी आदि मौजूद रहे।


कनालीछीना। विधायक विशन सिंह चुफाल के नेतृत्व में सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए विधानसभा क्षेत्र में 20 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। चुफाल ने कहा कि प्रत्येक सक्रिय सदस्य को 50 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। विधायक ने हरि राम, संजू सामंत, वीसी पांडेय, भाष्कर पंत, भुवन पंत, भूपाल उपाध्याय, मान सिंह, भवान राम, प्रमोद कुमार, घनश्याम, गणेश राम आदि को सदस्यता दिलाई। इस मौके पर जिला महामंत्री महिमन कन्याल, हिमांशु ओझा, रविंद्र दिगारी, रमेश पांडेय, हरीश कोहली, दीपक भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed