फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   seeem helpalain portal mein kumaoonnee mein bhee kar sakenge shikaayat

सीएम हेल्पलाइन पोर्टल में पहाड़ी में ले दर्ज करै सकछा शिकायत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
seeem helpalain portal mein kumaoonnee mein bhee kar sakenge shikaayat
पिथौरागढ़ में सीएम हेल्प लाइन की बैठक में मौजूद जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, एसपी आरसी राजग - फोटो : PITHORAGARH
जनसामान्य की शिकायतों के निराकरण के लिए बनाए गए सीएम हेल्प लाइन पोर्टल 1905 में हिंदी, अंग्रेजी के साथ ही कुमाऊंनी, गढ़वाली और पंजाबी भाषा में भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन

शनिवार को विकास भवन सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में मुख्यमंत्री हेल्प लाइन के प्रोग्रामर पंकज ने बताया कि इस पोर्टल पर कोई भी नागरिक अपनी शिकायत हिंदी, अंग्रेजी, गढ़वाली, पंजाबी, कुमाऊंनी भाषा में दर्ज करा सकता है। हेल्पलाइन के प्रभारी रवींद्र दत्त ने बताया कि विकासखंड और तहसील स्तर के अधिकारी को प्रथम स्तर लाइन एक, जिलाधिकारी और विभाग के जिला स्तर के अधिकारी को द्वितीय स्तर लाइन दो, संबंधित विभाग के विभागाध्यक्ष को तृतीय स्तर लाइन तीन, संबंधित विभाग के सचिव को चतुर्थ स्तर लाइन चार में वर्गीकृत किया गया है। शिकायत पंजीकृत होने पर लाइन एक के अधिकारी के डेश बोर्ड पर शिकायत प्रदर्शित होगी। जिसका निराकरण सात दिन के भीतर होना आवश्यक है। सात दिन में निस्तारण न होने पर शिकायत लाइन दो के डेश बोर्ड पर प्रदर्शित होगी। 7-7 दिन की अवधि की समाप्ति पर शिकायत उच्चस्तर के अधिकारी लाइन चार के डेश बोर्ड पर उपलब्ध हो जाएगी। लाइन चार के लिए भी समय सीमा सात दिन ही रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायत की प्रत्येक माह मुख्यमंत्री, विभागीय और जिलाधिकारी स्तर पर समीक्षा की जाएगी। जिसकी मुख्यमंत्री कार्यालय निगरानी करेगा। समस्याओं का त्वरित निराकरण करने वाले अधिकारियों को स्टार लेवल दिया जाएगा। शिकायतों का समय पर निराकरण न करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि दर्ज शिकायतों का पारदर्शिता और तत्परता से निस्तारण करना होगा। बताया गया कि मुख्यमंत्री एप पर टोल फ्री नंबर 1905 के माध्यम से या ऑनलाइन पोर्टल https://www.cmhelpline.uk.gov.in/ पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed