फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Secretary in charge summoned the Principal of ITI

प्रभारी सचिव ने आईटीआई के प्रधानाचार्य को किया तलब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
Secretary in charge summoned the Principal of ITI
पिथौरागढ़। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पिथौरागढ़ के पूर्व प्रधानाचार्य के कार्यकाल में 40 लाख रुपये की सामग्री कागजों में खरीदे जाने के मामले में प्रभारी सचिव डा.रंजीत कुमार सिन्हा ने आईटीआई के प्रधानाचार्य को तलब किया है। पूर्व प्रधानाचार्य चौधरी को भी स्पष्टीकरण के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही प्रशिक्षण निदेशक से भी वर्ष 2010 के बाद पिथौरागढ़ आईटीआई के लिए जारी की गई राशि का ब्योरा मांगा है।
विज्ञापन

प्रभारी सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा की ओर से आईटीआई पिथौरागढ़ के प्रधानाचार्य को भेजे गए पत्र में कहा गया कि विगत 26 नवंबर को भ्रमण के दौरान उन्हें बताया गया कि पूर्व प्रधानाचार्य वीके चौधरी के कार्यकाल में लगभग 40 लाख रुपये के सामान का क्रय केवल कागजों में किया गया है। सामग्री की आपूर्ति हुए बिना ही भुगतान कर दिया गया। इसके अलावा लाखों की सामग्री क्रय कर पिथौरागढ़ जिले के विभिन्न संस्थानों में रख दी गई है। इन सामग्रियों का इंस्टॉलेशन तक नहीं किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने इसे सरकारी धन का दुरुपयोग बताते हुए प्रधानाचार्य को पूर्व प्रधानाचार्य वीके चौधरी के कार्यकाल के दौरान खरीदी गईं सामग्रियाें के विवरण, लागत, भुगतान, आपूर्तिकर्ता का विवरण, आपूर्ति न होने वाली सामग्री की सूची, इंस्टॉलेशन के संबंध में अभ्युक्ति, किस संस्थान के लिए सामग्री खरीदी गई थी इसके संबंध में विस्तृत आख्या फोटोग्राफ और वीडियोग्राफ के साथ तैयार कर 22 दिसंबर को सचिवालय में स्थित कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। प्रभारी सचिव ने पूर्व प्रधानाचार्य वीके चौधरी को भी स्पष्टीकरण के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा प्रशिक्षण निदेशक को भी वर्ष 2010 के बाद राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पिथौरागढ़ के लिए जारी धनराशि के विवरण के साथ उपस्थित होने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed