{"_id":"68826c2dd9bcafff9d02ea71","slug":"sdms-bp-increased-on-the-morning-of-voting-referred-to-higher-center-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-130667-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मतदान की सुबह एसडीएम का बढ़ा बीपी, हायर सेंटर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मतदान की सुबह एसडीएम का बढ़ा बीपी, हायर सेंटर रेफर
Thu, 24 Jul 2025 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 24 Jul 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। बीते दिनों पंचायत चुनाव कराने बूथ जा रहे एक मतदान कर्मी की मौत हो गई थी जबकि एक कर्मचारी का पैर टूट गया था। अब मतदान की सुबह मुनस्यारी के एसडीएम वैभव कांडपाल की तबीयत बिगड़ गई। बीपी और हार्ट रेट बढ़ने पर उन्हें सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर उन्हें हल्द्वानी ले जाया गया।
जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह स्वास्थ्य में खराबी के चलते एसडीएम वैभव कांडपाल सीएचसी पहुंचे। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. गौरव कुमार ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच में उनका बीपी और हार्ड रेट बढ़ी मिली। चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया। कुछ देर बार बीपी तो कम हुआ लेकिन हार्ट रेट में कोई सुधार नहीं हुआ। ऐसे में चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। एसडीएम की हालत को देखते हुए उन्हें रेस्क्यू करने के लिए हेलीकॉप्टर भेजा गया। वह हेलीकॉप्टर से इलाज के लिए हल्द्वानी रवाना हुए।