{"_id":"570a87814f1c1bc064c810c8","slug":"sdm-machine-seized-by-illegal-crushers","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने किया अवैध क्रशर मशीन को सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने किया अवैध क्रशर मशीन को सीज
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
Updated Sun, 10 Apr 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
क्रशर मशीन सीज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम वैभव गुप्ता ने बंगापानी तहसील मुख्यालय के पास लगी क्रशर मशीन को सीज कर दिया है। खनन माफिया क्रशन मशीन और खनन की अनुमति के कोई भी कागजात प्रशासन को नहीं दिखा पाए। एसडीएम ने एकत्र किए सभी पत्थर और बजरी को भी कब्जे में ले लिया है। अमर उजाला ने बंगापानी में तहसील मुख्यालय के पास ही क्रशर मशीन लगाकर अवैध रूप से खनन कार्य किए जाने का मामला कई बार प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन
एसडीएम ने बताया कि यह क्रशर हरिद्वार की डी स्क्वायर नाम की कंपनी का है। यह लोग खनन के लिए इतनी दूर कैसे पहुंच गए यह बड़ा सवाल है। इधर, लोगों का कहना है कि राष्ट्रपति शासन लगने के बाद प्रशासन दबाव मुक्त हो गया है और वह अब अवैध कामों के खिलाफ तत्काल कदम उठाने लगा है। बंगापानी में अवैध क्रशर के जरिए खनन किए जाने का मामला तीन दिन पहले भाजपा नेता जगत मर्तोलिया ने डीएम एचसी सेमवाल के सामने उठाया था। डीएम के आदेश पर एसडीएम ने यह कार्रवाई की। एसडीएम ने कहा कि अवैध धंधों पर पूरी तरह लगाम लगाई जाएगी।
विज्ञापन