फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Scourge of the rain

पत्थरों से बचने के प्रयास में खाई में गिरा बुजुर्ग

Thu, 09 Jul 2015 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी/नाचनी/कनालीछीना
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी/नाचनी/कनालीछीना Updated Thu, 09 Jul 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
Scourge of the rain

पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों से बचने के प्रयास में क्वीटी (नाचनी) निवासी उमेद सिंह (56) गहरी खाई में जा गिरे, जिससे उनका एक पैर फ्रैक्चर हो गया है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। वह क्वीटी के जंगल में जानवरों को चराने गए थे। वहीं, मुनस्यारी में ल्वा गांव को जोड़ने वाला पैदल पुल बहने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। सरपंच देवेंद्र सिंह ने कंट्रोल रूम में पुल बहने की सूचना दी है। बारिश ने जिला मुख्यालय में ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोलकर रख दी है। बारिश का पानी सड़कों पर बह रहा है।

विज्ञापन


मुनस्यारी के आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार भूस्खलन से गूठी के प्रेम राम पुत्र लक्ष्मण राम के मकान में दरार आई है। क्वीटी के लक्ष्मण सिंह पुत्र किशन सिंह के मकान के लिए खतरा पैदा हो गया है। दुम्मर के त्रिलोक सिंह ने नियंत्रण कक्ष में सूचना देकर पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों के कारण मकान को खतरा बताया है। तेजम में चंद्र राम पुत्र पूरन राम के मकान को आंशिक क्षति पहुंची है।
विज्ञापन


धापा और साईभाट में पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हो गई है। कनालीछीना के मल्ली बाजार में निकास नाली, स्कवर बंद होने से दुकान, मकानों में मलबा घुस रहा है। इधर, जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार धारचूला में बुधवार रात मूसलाधार बारिश हुई। वहां 40 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। जिले के अन्य स्थानों पर मामूली वर्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रातभर बंद रही मुनस्यारी सड़क
मुनस्यारी/नाचनी। रातभर हरड़िया नाले के पास बंद पड़ी थल-मुनस्यारी सड़क बृहस्पतिवार सुबह सात बजे खुली। तल्लाघोरपट्टा-डांडाधार सड़क स्कवर क्षतिग्रस्त होने से ठप हो गई है। चेटिचिमला की क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेमा देवी ने आपदा कंट्रोल रूम में सूचना देकर सड़क को ठीक करने की मांग की है।

उड़ान नहीं भर पाया हेलीकाप्टर
मुनस्यारी। बृहस्पतिवार को खराब मौसम के कारण हेलीकाप्टर मिलम के लिए उड़ान नहीं भर पाया। कई लोगों ने मिलम के लिए हेलीकाप्टर से जाने के लिए रजिस्ट्रेशन करा रखा था। एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने बताया कि मौसम खुलते ही मिलम जाने वाले लोगों को वहां पहुंचाया जाएगा। गांवों से मुनस्यारी आने वाले लोगों को मुनस्यारी लाया जाएगा।


मलबे में दबी 25 बकरियां
मुनस्यारी। मिलम के बारबरधार में भूस्खलन के मलबे में दबकर बुई (लीलम) निवासी भवान सिंह की 25 बकरियां मर गई हैं। प्रभावित व्यक्ति ने तहसील के आपदा नियंत्रण कक्ष में इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed