फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Science Outreach Programme in Gangolihat

साइंस आउटरीच में छात्रों को वैज्ञानिकों ने बताए विज्ञान के रहस्य

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Science Outreach Programme in Gangolihat
गंगोलीहाट में साइंस आउटरीच कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राएं और वैज्ञानिक। संवाद न्यूज एजेंस? - फोटो : PITHORAGARH
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। हिमालयन ग्राम विकास समिति (एचजीवीएस) की ओर से साइंस आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिष्ठित संस्थानों के 14 वैज्ञानिकों सहित पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग सहित 25 विद्यालयों, हेमवती नंदन बहुगुणा श्रीनगर, बेड़ीनाग महाविद्यालय के छात्रों, विज्ञान शिक्षकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

एचजीवीएस ने सीएनआर राव एजुकेशन फाउंडेशन बेंगलुरु, उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान केंद्र देहरादून के सहयोग से दो दिवसीय साइंस आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रो. बीडी लख्चौरा ने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों को कार्यक्रम का अधिकतम लाभ लेने का आह्वान किया। वैज्ञानिकों ने विज्ञान की विभिन्न विधाओं की जानकारी देकर पदार्थ विज्ञान, नई चिकित्सा पद्धति आटोफैजी, निद्रा विज्ञान, भौतिकी, रसायन विज्ञान के प्रयोगात्मक अध्ययन, बायोटेक्नोलॉजी में कॅरिअर बनाने की जानकारी दी। प्रो. रवि मजीथैया ने स्वास्थ्य और बीमारियों में आटोफैजी, प्रो. उमेश वाघमरे ने पदार्थ विज्ञान के बारे में बताया। प्रो. शीबा वासु ने निद्रा क्यों और कैसे विषय पर जानकारी दी। प्रो. विद्याधिराजा, प्रो. प्रताप विश्नोई ने विज्ञान प्रयोगात्मक अध्ययन पर अनेकों प्रयोगों के माध्यम से जानकारियां दीं। प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने जीवविज्ञान के क्षेत्र में कॅरिअर की संभावनाएं बताईं। शिक्षाविद डॉ. अशोक पंत ने कहा कि छात्र-छात्राओं को विज्ञान के प्रति जिज्ञासा होनी चाहिए, तभी वह वैज्ञानिक बन सकते हैं। इंजीनियर अरुणा ने संचालन किया। बीएस कोरंगा ने वैज्ञानिकों का आभार जताया। वहां डॉ. जयश्री सनवाल, डॉ. दर्शना जोशी, जयचंद्रा, विनायक पत्तार, प्रो. एएस जीना, एचजीवीएस अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, दिनेश भट्ट, किशोर पाटनी, मनोज भाकुनी, दिलवर सिंह बिष्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

प्रो. राव और वल्दिया ने जगाई वैज्ञानिक बनाने की अलख
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। पहाड़ों में वैज्ञानिक बनने की अलख भारत रत्न प्रो. सीएनआर राव और स्व. प्रो. केएस वल्दिया ने जगाई। वहीं हिमालय ग्राम विकास समिति ने महान रसायन विज्ञानी भारत रत्न प्रो. राव और प्रख्यात भूविज्ञानी प्रो. वल्दिया ने पहाड़ों में नई पीढ़ी के युवाओं को विज्ञान में वैज्ञानिक बनाने की उनकी प्रेरणा को आगे बढ़ाने का काम साइंस आउटरीच कार्यक्रम से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed