फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Schools in Bajai's School Shabby

बजानी के स्कूलों की हालत जर्जर

Thu, 02 Aug 2018 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 02 Aug 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
Schools in Bajai's School Shabby
जर्जर हाल कमरे में बैठकर पढ़ते बजानी स्कूल के बच्चे - फोटो : अमर उजाला

प्राथमिक विद्यालय और जूनियर हाईस्कूल बजानी के भवनों की हालत बेहद जर्जर है। ग्रामीण लंबे समय से विद्यालय भवनों की दशा सुधारने की मांग उठाते आ रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए हैं।

विज्ञापन


धारचूला विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय में 22 और जूनियर हाईस्कूल बजानी में 20 बच्चे पढ़ते हैं। दोनों स्कूलों में पांच शिक्षक नियुक्त किए गए हैं, लेकिन इन दोनों विद्यालय भवनों की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है। बजानी के सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण सिंह कुंवर ने बताया कि दोनों विद्यालयों की छत और दीवारें कभी भी गिर सकती हैं। हल्की बारिश में ही विद्यालयों में छुट्टी करनी पड़ती है।
विज्ञापन


बारिश का पानी कक्षों में गिरता है। अभिभावक बरसात में बच्चों को स्कूल भेजने से भी डरते हैं। कुंवर ने बताया कि वर्ष 2011 से ग्रामीण स्कूल भवनों की दशा सुधारने की मांग लगातार उठाते आ रहे हैं। वर्ष 2013 में धन स्वीकृत भी हुआ। कभी कार्य करने के लिए ठेकेदार तैयार नहीं हुआ तो कभी वर्क आर्डर नहीं मिले। उन्होंने आशंका जताई कि यदि दोनों विद्यालयों की सुध नहीं ली गई तो कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों की दशा सुधारने का प्रयास किया जा रहा है। बजानी के दोनों विद्यालयों के प्रस्ताव आपदा या अन्य मद में बनाए जाएंगे। -डॉ. अशोक कुमार गुंसाई, जिला शिक्षाधिकारी, पिथौरागढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed