फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   School bus and collided commander

स्कूल बस और कमांडर टकराई

Sat, 09 Jul 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट Updated Sat, 09 Jul 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
School bus and collided commander
हादसे की घायल - फोटो : अमर उजाला

स्कूल से बच्चों को लेकर जा रही बस और कमांडर जीप की गुप्तड़ी से एक किमी आगे आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में छह लोग घायल हो गए, जिसमें से चार लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बच्चों को किसी प्रकार की चोट नहीं आई।

विज्ञापन


अपरान्ह करीब 3 बजे 22 स्कूली बच्चों को लेकर बस जा रही थी, तभी गुप्तड़ी से एक किमी आगे सामने से आ रही कमांडर (यूए 01 टी 3212) बस से जा टकराई। कमांडर में सवार सावित्री देवी (27) पत्नी हरीश जोशी, पूरन चंद्र (44) पुत्र प्रेम बल्लभ, आनंदी देवी (60) पत्नी मोहन चंद्र, नीरज (17) पुत्र सुरेश चंद्र, चालक रमेश चंद्र (55) पुत्र देवी दत्त और रेवती जोशी (55) पत्नी भुवन चंद्र जोशी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने अपने निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया। रेवती, सावित्री, पूरन और आनंदी देवी को एहतियातन हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं स्कूल बस में सवार 22 बच्चों और ड्राइवर को किसी प्रकार की कोई चोट नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed