{"_id":"cd62d62b42a4d7e4d03725c59df10915","slug":"scholarship-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनीता को मिला अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति का चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विनीता को मिला अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति का चेक
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 25 Jun 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो नवंबर 2014 को हुई अमर उजाला के नवोन्मेषक स्व. अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में स्थान पाने वाली विनीता जोशी को आज छात्रवृत्ति का 6500 रुपये का चेक प्राप्त हो गया। अमर उजाला ने छात्रवृत्ति वितरण के लिए पहले हल्द्वानी में समारोह आयोजित किया था, लेकिन उसमें विनीता शामिल नहीं हो पाई।
विज्ञापन
आज छात्रवृत्ति का चेक मिलने से विनीता और उसके परिवार के लोग बेहद खुश हैं। हरी एंड कंपनी के प्रबंधक रमेश चंद्र शर्मा ने विनीता को चेक प्रदान किया और अमर उजाला की ओर से विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए समय-समय पर किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। शर्मा ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। इस दिशा में जो भी संस्थान काम कर रहे हैं वह सराहना के पात्र हैं।
विज्ञापन
विनीता के पिता गणेश जोशी यहां पंत फार्मेसी में सेल्समैन हैं। विनीता इस समय गंगोत्री गर्ब्याल राजकीय कन्या इंटर कालेज में कक्षा दस में पढ़ रही है। उसकी इच्छा डाक्टर बनने की है। विनीता ने कहा कि आज छात्रवृत्ति का चेक मिलने से उसे अपार खुशी हुई है। वह कहती है कि अमर उजाला भविष्य में ऐसे जितने भी आयोजन करेगा उसमें जरूर भाग लेगी। यहां बता दें कि इस छात्रवृत्ति के लिए जिले से एकमात्र चयन हुआ था। चेक वितरण के समय अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन