फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   SC ST workers protestetd

प्रमोशन में आरक्षण समाप्त होने से नाराज एससीएसटी कर्मियों ने फूंका पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
SC ST workers protestetd
पिथौरागढ़ में सरकार का पुतला फूंककर शासनादेश की प्रति जलाते एससीएसटी कर्मचारी। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। प्रमोशन में आरक्षण को समाप्त करने से उत्तराखंड एससी एसटी इंप्लाइज फेडरेशन में नाराजगी है। फेडरेशन के कर्मचारियों ने पिथौरागढ़ में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया बाद में सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

फेडरेशन के जिलाध्यक्ष महेश मुरारी के नेतृत्व में एससीएसटी वर्ग के दर्जनों कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार की शाम को जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने पदोन्नतियों में आरक्षण की व्यवस्था समाप्त कर दी है। उन्होंने इसे आरक्षित वर्ग के संवैधानिक अधिकार का हनन बताया।
विज्ञापन

कहा कि सरकार ने जनरल ओबीसी की हड़ताल समाप्त करने की जगह प्रमोशन में आरक्षण हठधर्मिता के समाप्त करने का अन्यायपूर्ण कार्य किया है। कहा कि प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर फिर से आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इसके बाद विकास भवन के समीप स्थित तिराहे में उत्तराखंड सरकार का पुतला फूंका गया और शासनादेेश की प्रतियां जलाई गई। इस अवसर पर जिला महासचिव देवराज सहित तमाम कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed