फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   SBI stopped paying cash to other banks

एसबीआई ने अन्य बैंकों को नकदी देना बंद किया

Fri, 27 Apr 2018 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 27 Apr 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
SBI stopped paying cash to other banks
नकदी नहीं होने से बंद पड़ा कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक का एटीएम - फोटो : अमर उजाला

बैंक में नकदी का संकट बना है। भारतीय स्टेट बैंक में तीन करोड़ रुपये ही बचे हैं। यह रकम भी तीन दिन के लिए पर्याप्त बताई जा रही है। हालांकि बैंक ने रिजर्व बैंक से दो सौ करोड़ रुपये की मांग की है, लेकिन अब तक बैंक को रकम नहीं मिल सकी है। इस कारण एसबीआई ने अब अन्य बैंकों को रकम देना बंद कर दिया है।

विज्ञापन


इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है, लेकिन बैंक में रकम की कमी होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एसबीआई के सहायक प्रबंधक मुन्ना गिरी ने बताया कि वर्तमान में बैंक में तीन करोड़ रुपये ही बचे हैं। उन्होंने बताया कि यह रकम तीन दिन के लिए पर्याप्त है। नकदी संकट से निपटने के लिए रिजर्व बैंक कानपुर से दो सौ करोड़ रुपये की मांग की है, लेकिन अब तक रकम नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एक पखवाड़े पहले बैंक को 72 करोड़ रुपये मिले थे, जिसमें से 12-12 करोड़ रुपये चंपावत और डीडीहाट शाखा को दिए गए। नकदी की कमी को देखते हुए एसबीआई ने अब अन्य बैंकों को धनराशि देना बंद कर दिया है। जिले में पिथौरागढ़ समेत बेड़ीनाग, डीडीहाट और धारचूला चार कैश चेस्ट हैं, लेकिन इन कैश चेस्ट में भी नकदी का अभाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात में से तीन एटीएम में है नकदी
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में भारतीय स्टेट बैंक के सात एटीएम हैं। इनमें से भड़कटिया, पुलिस लाइन, आईटीबीपी और कासनी में नकदी नहीं है। मुख्य बैंक के अंदर, रोडवेज स्टेशन और ब्रिगेड कैंटीन में ही धनराशि उपलब्ध है। एसबीआई के अलावा कूर्मांचल बैंक का शटर भी नकदी संकट के चलते बंद रहा।


आज से तीन दिन बंद रहेंगे बैंक
पिथौरागढ़। शनिवार से सोमवार तक तीन दिन बैंक बंद रहेंगे। इस दौरान लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। सहायक प्रबंधक मुन्ना गिरी ने बताया कि चतुर्थ शनिवार, रविवार को सार्वजनिक अवकाश और सोमवार को बुध पूर्णिमा के बाद मंगलवार को बैंक खुलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed