फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   SBI's seven ATMs closed on the first day of the holiday

छुट्टी के पहले ही दिन बंद रहे एसबीआई के सातों एटीएम

Sat, 28 Apr 2018 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 28 Apr 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
SBI's seven ATMs closed on the first day of the holiday
पिथौरागढ़ रोडवेज स्टेशन में बंद पड़ा एसबीआई का एटीएम - फोटो : अमर उजाला

बैंकों में तीन दिन के अवकाश का असर पहले ही दिन नजर आ गया। भारतीय स्टेट बैंक के सभी सातों एटीएम शनिवार को कैश की कमी से बंद हो गए। अलबत्ता अन्य बैंकों के कुछ एटीएम दिन भर चले। इनमें से भी कई एटीएम ने दोपहर बाद धोखा दे दिया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


सहायक प्रबंधक मुन्ना गिरी ने बताया कि जिला मुख्यालय में भारतीय स्टेट बैंक के सात एटीएम हैं। शुक्रवार तक एसबीआई के अंदर स्थित एटीएम, ब्रिगेड कैंटीन और रोडवेज बस स्टेशन के पास स्थित एटीएम में पैसा था। इन तीनों एटीएम में शुक्रवार को पांच-पांच लाख रुपये डाले गए थे, जबकि आईटीबीपी, भड़कटिया, पुलिस लाइन और कासनी स्थित एटीएम पहले से ही नकदी नहीं होने से बंद पड़े थे। तीन दिन के अवकाश के पहले ही दिन यानी शनिवार को एसबीआई के सभी एटीएम बंद हो गए।
विज्ञापन


इसके उलट जिला मुख्यालय में कुछ बैंकों ने दिन भर तो कुछ एटीएम से दोपहर तक धनराशि निकली। सिमलगैर स्थित आईडीबीआई और एक्सिस बैंक का एटीएम, धर्मशाला लाइन में आईसीआईसीआई, टकाना के कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक, केएमओयू स्टेशन का बैंक आफ बड़ौदा, वड्डा तिराहे पर सिंडिकेट बैंक के एटीएम से धनराशि निकल रही थी, जबकि सेंट्रल बैंक का एटीएम पहले से ही बंद पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएम में सोमवार को डालेंगे रकम
पिथौरागढ़। भारतीय स्टेट बैंक के सभी एटीएम बंद होने से अधिकतर ग्राहक प्रभावित रहे। बैंक प्रबंधन का कहना है कि एटीएम में अब सोमवार को कैश डाला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed