{"_id":"5883985f4f1c1bfa7aeff82f","slug":"save-the-himalayas-sworn-skiing","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कीइंग के साथ हिमालय बचाओ की शपथ ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कीइंग के साथ हिमालय बचाओ की शपथ ली
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
Updated Sat, 21 Jan 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी के बेटुलीधार में स्कीइंग का प्रशिक्षण लेते युवा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएडीपी योजना के तहत बेटुलीधार में चल रहे स्कीइंग प्रशिक्षण के दौरान युवाओं ने हिमालय बचाओ की शपथ भी ली। शनिवार को तीसरे दिन 16 युवाओं ने स्कीइंग प्रशिक्षण में हिस्सा लिया। स्कीइंग शुरू करने से पहले बेटुलीधार में सफाई अभियान चलाया गया। 22 जनवरी की शाम प्रशिक्षणार्थी शहीद स्मारक में शहीदों के नाम पर दीये जलाएंगे।
विज्ञापन
कुमाऊं मंडल विकास निगम के साहसिक पर्यटन प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि बेटुलीधार में पर्याप्त मात्रा में बर्फ है और स्कीइंग प्रशिक्षण में कोई परेशानी नहीं हो रही है। एक बैच को एक हफ्ते तक प्रशिक्षण दिया जाएगा और एक महीने तक यह कार्यक्रम चलता रहेगा। सुबह के समय बर्फ पर पाला गिरने से फिसलन हो रही है। इसलिए धूप आने के बाद ही प्रशिक्षण शुरू किया जा रहा है। बेटुलीधार में इतनी ज्यादा बर्फ है कि यह मार्च तक पिघलने वाली नहीं है। मुख्य प्रशिक्षक लक्ष्मण राम ने शनिवार को युवाओं को बैलेंस बनाने के तरीके समझाए। प्रशिक्षण देने में खुशाल राम, गिरीश, प्रदीप, प्रमोद सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
स्कीइंग का प्रशिक्षण अगले माह भी चलेगा
खलियाटॉप एवं बेटुलीधार में इस समय मौजूद पर्याप्त बर्फ और अभी बर्फ पड़ने की संभावना बनी होने से यह उम्मीद जाग रही है कि दोनों स्थानों पर फरवरी में भी स्कीइंग का प्रशिक्षण आसानी से किया जाएगा। साहसिक खेलों से जुड़ी संस्थाएं मौसम के मिजाज से काफी खुश हैं। ज्यादा बर्फ में स्कीइंग प्रशिक्षण आसानी से हो जाता है।
विज्ञापन