फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Satyar Tregopan seen at 10 thousand feet in Khalia Bugyal

खलिया बुग्याल में 10 हजार फीट पर दिखा सत्यर ट्रेगोपान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
Satyar Tregopan seen at 10 thousand feet in Khalia Bugyal
सत्यर ट्रेगोपान - फोटो : AMAR UJALA
दिनेश अवस्थी (संवाद) पिथौरागढ़। उच्च हिमालयी क्षेत्र में वन्य जीवों की सुरक्षा का जायजा लेने गई टीम को खलिया बुग्याल के 10 हजार फीट की ऊंचाई पर आकर्षक सत्यर ट्रेगोपान दिखाई दिया। उच्च हिमालयी क्षेत्र का यह पक्षी उत्तराखंड में खलिया में ही दिखाई देता है। वन विभाग के एसडीओ नवीन पंत टीम के साथ लंबी दूरी की गश्त पर 3500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित खलिया बुग्याल पहुंचे। इससे आगे बुग्याल में अभी भी डेढ़ फीट तक बर्फ जमा है। पंत ने बताया कि ट्रेगोपान 10 हजार फीट की ऊंचाई पर दिखाई दिया। यह पक्षी 14 हजार फीट की ऊंचाई पर रहता है। इन दिनों मीटिंग का सीजन होने के चलते यह निचले इलाकों में आता है। यह बुरांश की घनी झाड़ियों के बीच रहता है और बहुत कम दिखाई देता है। लाल रंग का नर बेहद खूबसूरत दिखाई देता है। मोनाल संस्था के सचिव सुरेंद्र पंवार ने बताया कि ट्रेगोपान दस हजार फीट के आसपास घौंसला बनाता है। जुलाई में बच्चे होने के बाद यह जोड़ा ऊंचे क्षेत्र में चला जाता है। रिंगाल और मेरपाती की कलियां इनका प्रिय भोजन है। यह सुबह सूरज उगने और अस्त होने के बाद ही दिखाई देता है। इसकी आवाज डरावनी होती है। जब नर साथी को मीटिंग के लिए बुलाता है तो ऐसा लगता है कि घने जंगल में कोई बच्चा रो रहा है।
विज्ञापन
-:: बुग्याल में खिले हैं रंग-बिरंगे बुरांश :: पिथौरागढ़। गर्मी के सीजन में मुनस्यारी के खलिया बुग्याल में पर्यटक ट्रेकिंग और बर्ड वाचिंग को जाते हैं। इस समय लाकडाउन के चलते खलिया में शांति है। बुग्याल में लाल, सफेद, बैंगनी रंग के बुरांश प्रकृति की मनोहारी छटा बिखेर रहे हैं। रेंजर पीएस देऊपा, रेंजर अस्कोट राजेंद्र बिष्ट ने बताया कि क्षेत्र में वातावरण शांत है। विभिन्न प्रकार के आकर्षक पक्षी दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

Satyar Tregopan seen at 10 thousand feet in Khalia Bugyal
खलिया में गश्त को जाती टीम - फोटो : AMAR UJALA
खलिया में गश्त को जाती टीम
विज्ञापन

Satyar Tregopan seen at 10 thousand feet in Khalia Bugyal
मुनस्यारी के खलिया बुग्याल में खिले बुरांश के फूल। - फोटो : AMAR UJALA
मुनस्यारी के खलिया बुग्याल में खिले बुरांश के फूल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed