फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Satu-Aathu Fair celebrated

हाड़ो को ठंडो पानी भल लागछो सोर बटी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Satu-Aathu Fair celebrated
पिथौरागढ़ के रामलीला मैदान में सातूं-आठूं महोत्सव में चांचरी प्रस्तुत करती महिलाएं। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
श्री रामलीला प्रबंधकारिणी समिति की ओर से आयोजित सातूं-आठूं मेले की धूम मची है। मेले के तीसरे दिन विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। ग्रामीण क्षेत्रों में भी आठूं पर रात को महिलाएं-पुरुष झोड़ा-चांचरी, ठुलखेल, प्रश्नोत्तरी आदि का आयोजन कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर के रामलीला मैदान में दयानंद इंटर कॉलेज, स्प्रिंग डेल, मां नैनावती स्कूल के बच्चों ने आकर्षक नृत्य का मंचन किया, जबकि आइडियल स्कूल के बच्चों ने खेल लगाए। इसके बाद पतंजलि योगपीठ की महिलाओं ने पारंपरिक वेषभूषा में खेल लगाए। महिलाओं ने ‘सिलगड़ी का पाला-चाला खेत में पानी न्है’, ‘ओ बांज झुपरयाली बांज’, ‘पहाड़ो को ठंडो पानी भल लागछो सोर बटी’, ‘गोविंदी तेरो म्यात को जोगी आ रैछ चिमटा छमाछम’ आदि बोलों से कदम से कदम मिलाकर समा बांध दिया। सिरौली के कलाकारों की ओर से पेश की गई हिलजात्रा आकर्षण का केंद्र रही। जिले के कनालीछीना, डीडीहाट, भागीचौरा, गर्खा, अस्कोट, थल आदि जगहों पर भी आठूं पर्व पर खेलों का आयोजन जारी है।
विज्ञापन

इन खेलों में महिला और पुरुष बढ़ चढ़कर भागीदारी कर रहे हैं। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह माहरा ने बताया कि 27 अगस्त तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर नवीन चंद्र भट्ट, शिवराज सिंह अधिकारी, राकेश साह, राजेंद्र जोशी, दीपक नगरकोटी, सुनील वर्मा, माधवी देवी, मुन्नी वर्मा, रेखा वर्मा, सावित्री बिष्ट, सुधा साह, नीलम वर्मा, कमला, माया चौधरी समेत कई लोग मौजूद रहे।

पिथौरागढ़ रामलीला मैदान में सातूं-आठूं महोत्सव को देखने उमड़ी भीड़। अमर उजाला

पिथौरागढ़ रामलीला मैदान में सातूं-आठूं महोत्सव को देखने उमड़ी भीड़। अमर उजाला- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed