{"_id":"6aad7492425fb1399105d297","slug":"satshiling-thal-highway-closed-for-four-hours-due-to-boulder-fall-at-bisabjad-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-146921-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बीसाबजेड़ में बोल्डर गिरने से सातशिलिंग-थल हाईवे चार घंटे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बीसाबजेड़ में बोल्डर गिरने से सातशिलिंग-थल हाईवे चार घंटे बंद
Fri, 18 Sep 2026 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 18 Sep 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सातशिलिंग-थल स्टेट हाईवे शुक्रवार दोपहर बीसाबजेड़ के पास विशालकाय बोल्डर और मलबा आने से बंद हो गया। दोपहर करीब दो बजे मार्ग बंद होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। छुट्टी के बाद घर लौट रहे स्कूली बच्चों के वाहन भी जाम में फंस गए। बच्चों को भूखे-प्यासे बसों में बैठकर सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ा।
अपराह्न करीब चार बजे बोल्डर और मलबा हटाकर यातायात सुचारु किया जा सका। सड़क खुलने के बाद फंसे यात्रियों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली और गंतव्य की ओर रवाना हुए। मौसम खुलने के बाद भी पहाड़ों में भूस्खलन और बोल्डर गिरने का सिलसिला थम नहीं रहा है। इससे ग्रामीणों, वाहन चालकों और यात्रियों के साथ ही प्रशासन की मुश्किलें भी बढ़ रही हैं।