फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Satgdh temple debris dropped

पिथौरागढ़-धारचूला हाईवे बंद

Thu, 25 Jun 2015 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 25 Jun 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
Satgdh temple debris dropped

पिथौरागढ़-धारचूला नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार को अपराह्न पांच बजे दो स्थानों पर मलबा गिर गया। सतगढ़ मंदिर के पास पहाड़ से गिरा मलबा मंदिर के पास बने धर्मशाला के लिंटर पर गिरा और सड़क के किनारे बनी रैेलिंग भी टूट गई। इसी रोड पर खिरचना पुल के पास भारी मलबा गिर गया।

विज्ञापन


डीडीहाट, धारचूला, जौलजीबी, मदकोट को जाने वाले वाहन फंस गए हैं। देर शाम तक मलबा हटाने के लिए सीमा सड़क संगठन ने कोई प्रयास नहीं किए थे। सड़क बंद होने से यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ी। करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर दो जगह मलबा आ जाने से यात्री ट्रांसशिपमेंट से भी आवाजाही नहीं कर पाए। यह सड़क बीआरओ के अधीन है। बीआरओ ने देर शाम तक मलबा हटाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। कुछ यात्री खिरचना से ही डीडीहाट और धारचूला के लिए वापस लौट गए। जबकि पिथौरागढ़ से डीडीहाट और धारचूला जाने वाले यात्री शाम को वापस पिथौरागढ़ आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed