फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Salon opens in Pithoragarh after two months

पिथौरागढ़ में दो माह बाद खुले सैलून

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 05:50 PM IST
विज्ञापन
Salon opens in Pithoragarh after two months
पिथौरागढ़ में खुले सैलून। - फोटो : AMAR UJALA
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में करीब दो माह बाद सैलून खुलने से बारबर के साथ ही लोगों ने भी राहत की सांस ली है। लोग सुबह से ही सेविंग और बाल कटवाने को पहुंचने लगे। कोरोना के चलते 22 मार्च से सैलून बंद चल रहे थे। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लाकडाउन में कई लोगों ने घर पर खुद ही बच्चों के बाल काटने शुरू कर दिए। लाकडाउन के चौथे चरण में अब दुकानें खुलने से बारबर के साथ ही लोग भी खुश हैं। बारबर एसोसिएशन के अध्यक्ष खुर्शीद सलमानी ने बताया कि सैलून बंद होने से काफी परेशानियां हुईं। कारीगरों के लिए राशन की व्यवस्था करनी पड़ी। अकेले रहने वाले कई कारीगर घरों को वापस लौट गए। नगर में करीब 130 सैलून हैं। बताया कि दुकान में सामाजिक दूरी, सफाई का ध्यान रखा जा रहा है। उपकरणों को बार-बार सैनिटाइज कर रहे हैं। बाल कटाने आए रमेश, विपिन चंद्र ने कहा कि बाल काफी बड़े हो गए थे। अब कटा के सुकून मिल रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed