फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   salla chingri area child sick

पिथौरागढ़: प्राइमरी स्कूल सल्ला चिंगरी के नौ बच्चे वायरल से पीड़ित, स्कूल आना छोड़ा

Sat, 18 Feb 2023 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 18 Feb 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
salla chingri area child sick
पिथौरागढ़। मूनाकोट ब्लॉक के सल्ला चिंगरी क्षेत्र में वायरल तेजी से फैल रहा है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक वायरल की चपेट में हैं। प्राइमरी स्कूल में पढ़ने वाले नौ बच्चों ने वायरल होने की वजह से स्कूल आना छोड़ दिया है। यहां लगभग सभी बच्चे वायरल से परेशान हैं।
विज्ञापन


विद्यालय के प्रधानाध्यापक कैलाश पटियाल ने बताया कि स्कूल में दुआ, देवतला और दोकोट के 13 बच्चे शिक्षा ले रहे हैं लेकिन क्षेत्र में फैले मौसमी बुखार के चलते चार ही बच्चे विद्यालय में उपस्थित हो रहे हैं। नौ बच्चे एक सप्ताह से बीमार थे। उन्होंने तीन दिन से स्कूल आना छोड़ दिया है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एचसी ह्यांकी ने बताया कि अगर क्षेत्र में वायरल से लोग परेशान हैं तो इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दें ताकि समय पर उपचार किया जा सके। क्षेत्र के लोगों को बीमारी होने पर लापरवाही नहीं करनी चाहिए। समय रहते उपचार जरूरी है। स्कूल के बच्चों की जांच के लिए टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले गंगोलीहाट में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के एक दर्जन से अधिक छात्र-छात्राएं उल्टी, दस्त, बुखार से पीड़ित थे। बीमारी का कारण स्वच्छ जल का नहीं मिलना और टॉयलेट पिट का खराब होना बताया गया। सूचना पर प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी शिवदयाल ने अपनी टीम के साथ विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि दो दिन में विद्यालय के खराब पड़े टॉयलेट पिट को ठीक कर लिया जाएगा। साथ ही विद्यालय में नियमित स्वच्छ जल की आपूर्ति की जाएगी। बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सोमवार को चिकित्सा शिविर भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed