{"_id":"585963454f1c1bf248e3958c","slug":"saipolu-won-cricket-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"साईपोलू ने जीता क्रिकेट का फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साईपोलू ने जीता क्रिकेट का फाइनल
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
Updated Tue, 20 Dec 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी में क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता साईपोलू की टीम ट्राफी के साथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल साईपोलू की टीम ने जीत लिया है। मुनस्यारी के क्रिकेट मैदान में बोथी और साईपोलू की टीम के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। साईपोलू ने निर्धारित 20 ओवरों में 123 रन बनाए। जवाब में बोथी की टीम ने निर्धारित ओवर में 123 रन बना लिए। दोनों टीमों का बराबर स्कोर होने के कारण सुपर ओवर का सहारा लेना पड़ा। इसमें साईपोलू ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
सुपर ओवर में बोथी ने 1 ओवर में 2 विकेट पर 3 रन बनाए। जवाब में साईपोलू की टीम ने 1 ओवर में 4 रन बनाकर फाइनल का खिताब अपने नाम कर लिया। मैन ऑफ द मैच बोथी के विक्रम को दिया गया। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष राजू पांगती ने विजेता टीम को 50 हजार की धनराशि और ट्राफी दी।
विज्ञापन
उपविजेता टीम को विशिष्ट अतिथि जोहार क्लब के अध्यक्ष खुशाल सिंह धर्मशक्तू ने बीस हजार की धनराशि और ट्राफी दी। फाइनल मुकाबले के अंपायर जित्तू जेष्ठा, मनोज कुमार, स्कोरर विक्रम पांगती और हिमांशु धर्मशक्तू थे। कमेंट्री दीपू पंवार, विक्की, हरीश चिराल ने की। इस दौरान प्रमोद द्विवेदी, गोकुल मर्तोलिया, लक्ष्मण बिष्ट आदि खेलप्रेमी उपस्थित थे।
विज्ञापन