{"_id":"5b79a1ef42c79246586434dc","slug":"sailgadi-s-pala-walk-to-play-guys","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलगड़ी का पाला चाला गिन खेलन्या...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलगड़ी का पाला चाला गिन खेलन्या...
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के रामलीला मैदान में सातूं-आठूं पव पर चांचरी का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय के साथ ही जिले के विभिन्न स्थानों पर आठूं मेले की धूम मची है। जिला मुख्यालय में चल रहे आठूं मेले में कई गांवों के दलों ने ठुलखेल, चांचरी आदि की प्रस्तुति दी। सेरा, खरकोट, जाखपंत, कनालीछीना समेत कई इलाकों में भी आठूं पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के रामलीला मैदान में रामलीला प्रबंधकारिणी समिति के तत्वावधान में चल रहे आठूं मेले में रविवार को सौनपट्टी के दल ने मंगलाचरण से ठुल खेल (चांचरी की एक विधा) की शुरुआत की। दल ने सिलगड़ी का पाला चाला गिन केलन्या गौड़ो, ओ नंदी त्यार मातै को जोगि आ रयोछौ चिमटा चमाचम समेत कई आकर्षक बोलों में चांचरी की प्रस्तुति दी। माधवी देवी, जानकी रावत, राधिका देवी, कुलोमणि पंत, लक्ष्मण सिंह सौन, राजेश नारायण सिंह, लाल सिंह, गोपाल सिंह, मोहन सिंह, श्यामू राम, नारायण राम, महेश पंत, दिनेश पंत आदि ने श्रीकृष्ण बाललीला को ठुलखेल के रूप में प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
सतगढ़ कनालीछीना के दल ने हिलजात्रा का प्रदर्शन किया। पूर्व सैनिक नारायण सोराड़ी की प्रस्तुति को खूब सराहना मिली। उधर, जाखपंत में आठूं महोत्सव की धूम मची है। लोग सुबह से देर रात तक सांस्कृतिक समागम में मस्त हैं। आयोजन को सफल बनाने में हरीश पंत समेत कई लोग सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
गेठीगाड़ा में आठूं की धूम
झूलाघाट/जौलजीबी (पिथौरागढ़)। झूलाघाट के गेठिगाड़ा गांव में भी आंठू पर्व शुरू हो गया है। गांव की महिलाओं ने मंदिर में बिरुड़ से पूजा की। मौसमी फलों की पूजा करने के बाद उन्हें बांटा गया। एक ओर महिलाएं दूसरी ओर पुरुष कदमताल मिलाकर सभी देवताओं की स्तुति कर रहे हैं। पर्व को संपन्न कराने में प्रधान देवकी देवी, सरपंच पुष्कर गोबाड़ी, प्रेम सिंह, दीवान सिंह, भूपेंद्र सिंह सहयोग कर रहे हैं। उधर, बलुवाकोट में शुभम फाउंडेशन की ओर से आठूं पर्व पर ‘एक पौधा बुजुर्गों की याद में’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। गांव के बुजुर्गों ने फलदार पौधे लगाकर नई प्रथा का शुभारंभ किया। गांव की महिलाओं ने चांचरी का आयोजन किया। कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य मीना देवी, मानसरोवर क्लीनिक की डॉ. कुसुम भट्ट, डॉ.एलडी भट्ट, राजू भट्ट, नवीन, सुनील, महेश, ललित, पंकज, मोहित भट्ट ने सहयोग दिया।