{"_id":"5cf6ac22bdec2207703186bb","slug":"sahakaaree-baink-ka-pareeksha-kendr-raajy-se-baahar-banaane-par-pradarshan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी बैंक का परीक्षा केंद्र राज्य से बाहर बनाने पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी बैंक का परीक्षा केंद्र राज्य से बाहर बनाने पर प्रदर्शन
Tue, 04 Jun 2019 11:06 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Tue, 04 Jun 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
सहकारी बैंक का परीक्षा केंद्र राज्य से बाहर बनाने के खिलाफ प्रदर्शन करते छात्र।
- फोटो : पिथौरागढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड जिला सहकारी बैंक के परीक्षा केंद्रों की परीक्षा राज्य से बाहर कराए जाने पर छात्रसंघ और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। बाद में प्रदेश में ही परीक्षा केंद्र बनाने की मांग संबंधी ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।
छात्र संघ अध्यक्ष राकेश जोशी और यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के अवसर पर छात्र नेताओं ने कहा कि उत्तराखंड के बैंकों की परीक्षा राज्य से बाहर करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पर्वतीय राज्य है। यहां के अधिकांश लोगों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। राज्य से बाहर परीक्षा केंद्र बनाने पर युवाओं पर अतिरिक्त भार डाला जा रहा है। प्रकाश पांडेय ने कहा कि परीक्षा केंद्र दिल्ली, नोएडा, मेरठ, बरेली, चंडीगढ़, मुजफ्फरनगर और उड़ीसा तक बनाए गए हैं।
जहां पहुंचने के लिए पांच से आठ हजार रुपये का खर्चा उठाना पड़ेगा। कहा कि यदि परीक्षा केंद्र राज्य में ही नहीं बनाया गया तो आंदोलन होगा। प्रदर्शन में शुभम बिष्ट, नीरज जोशी, जितेंद्र भंडारी, पारस सिंह, प्रकाश सिंह, महेश धामी, महेंद्र नाथ, सागर कुमार, ऋषण कल्पासी आदि शामिल रहे।