फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Sad For No Shadi And Atempt to Murder

बांसबगड़ में युवक ने धारदार हथियार से युवती और दादी को किया घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Sad For No Shadi And Atempt to Murder
नाचनी (पिथौरागढ़)। बांसबगड़ क्षेत्र में शादी से मना करने पर एक युवक ने युवती और उसकी दादी पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। उन्हें गोचर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया है। केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

नाचनी थाना पुलिस के अनुसार, नजदीकी गांव मल्ला भैंसकोट निवासी 22 वर्षीय त्रिभुवन राम तीन दिन से बांसबगड़ में रह रहा था। वह 19 वर्षीय युवती से शादी करने की बात कह रहा था। बताया जा रहा है कि युवक ने शुक्रवार को किसी बात पर युवती और उसकी दादी के साथ मारपीट कर दी। धारदार हथियार से हमला करने पर दोनों के हाथों और सिर पर गंभीर चोटें पहुंचीं। इसके बाद हमलावर फरार हो गया। परिजनों ने घायल युवती और उसकी दादी को गोचर अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों की शिकायत पर नाचनी के थानाध्यक्ष पीएस नेगी बांसबगड़ पहुंचे। उन्होंने लोगों से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि शादी से इनकार करने पर युवक हमलावर हो गया। एसओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed