{"_id":"58fce4344f1c1bff568b68b0","slug":"rural-women-coming-forward-for-cleanliness","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता के लिए आगे आने लगी ग्रामीण महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता के लिए आगे आने लगी ग्रामीण महिलाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
Updated Sun, 23 Apr 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी के घोरपट्टा गांव में सफाई और स्वास्थ्य की जानकारी लेती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ने लगी है। महिलाओं ने गांवों में समय-समय पर सफाई अभियान चलाने, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का फैसला लिया है। सोमवार को घोरपट्टा पंचायतघर में हुई बैठक में घोरपट्टा और बुंगा की महिलाओं ने हिस्सा लिया। आशा कार्यकर्त्रियों ने महिलाओं को स्वास्थ्य और पोषण की जानकारी दी।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डा. केएस आंकोटी ने कहा कि यदि सफाई रखी जाए तो कई बीमारियों पर अंकुश लगाया जा सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता एवं पोषण पर खास ध्यान देने और सभी को इसका लाभ दिलाने पर चर्चा हुई। ग्रामीण महिलाएं काम के बोझ की वजह से सफाई और स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाती।
विज्ञापन
इस दौरान घोरपट्टा की प्रधान गायत्री देवी, सामाजिक कार्यकर्ता किशन सिंह बृजवाल, आशा कार्यकर्त्री तनुजा कोरंगा, तुलसी देवी, शांति बृजवाल, प्रेमा आर्या, दीपा लस्पाल आदि महिलाएं उपस्थित थीं। अब गांवों में हर महीने स्वास्थ्य और सफाई को लेकर इसी तरह बैठक होगी। हर महीने की प्रगति भी देखी जाएगी।
विज्ञापन