{"_id":"6a26fbf2168a10d2b6039791","slug":"rural-women-became-self-reliant-by-selling-biscuits-and-snacks-pithoragarh-news-c-229-1-cpt1009-140157-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बिस्कुट, नमकीन बेच आत्मनिर्भर बनीं ग्रामीण महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बिस्कुट, नमकीन बेच आत्मनिर्भर बनीं ग्रामीण महिलाएं
Mon, 08 Jun 2026 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 08 Jun 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। ब्यानधूरा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने स्वरोजगार से अपनी मासिक आय 15 हजार रुपये तक बढ़ाई है। यह समूह उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कार्यरत है।
समूह का गठन 2023 में हुआ था। मिशन से समूह को 20 हजार रुपये का रिवॉल्विंग फंड मिला। उन्हें 75 हजार रुपये की सामुदायिक निवेश निधि और एक लाख रुपये का बैंक ऋण प्राप्त हुआ। आरसेटी, यूआईआरडी रुद्रपुर से खाद्य प्रसंस्करण और उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण भी दिया गया।
समूह सदस्य जीनू अधिकारी ने बताया कि समूह ने बिस्कुट, नमकीन और आंवला कैंडी का लघु उद्योग शुरू किया। उनके उत्पाद स्थानीय बाजारों और राज्य स्तरीय सरस मेलों में प्रदर्शित हुए, जहां उन्हें सराहना मिली। समूह को अग्रिम ऑर्डर मिल रहे हैं। समूह की सफलता से अन्य महिलाएं भी स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने को प्रेरित हुई हैं।