फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rural people stop coming to market

ग्रामीण अंचलों के लोगों का बाजार आना बंद

Tue, 15 Nov 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 15 Nov 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
Rural people stop coming to market
पिथौरागढ़ बाजार में सामान तो सजा लेकिन ग्राहक नहीं - फोटो : अमर उजाला

जिले की सभी बाजारों में बिक्री में गिरावट का क्रम जारी है। हालांकि व्यापारी इस बात से आश्वस्त नजर आए कि जल्दी ही सब कुछ सामान्य होने लगेगा, लेकिन बाजार की जानकारी रखने वालों का कहना है कि अभी बाजार के गति पकड़ने में लंबा वक्त लग सकता है। वहीं, ग्रामीण अंचलों से लोगों का बाजार आना बंद हो गया है।

विज्ञापन


इसका असर टैक्सी चालकों पर भी पड़ा है। टैक्सियों को यात्री नहीं मिल पा रहे हैं। देर रात तक खुले रहने वाले होटलों में अब शाम होते ही ताला लग रहा है। दुकानों में ग्राहक नहीं हैं। लोगों ने अपनी थोड़ी पूंजी सब्जी, दूध तथा रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं के लिए बचाकर रख दी है। बड़ा सामान बिकना बंद है। दुकानदार इसी उम्मीद में रोज दुकान खोल रहे हैं कि शायद आज बिक्री बढ़ेगी, लेकिन उनको शाम तक निराशा हाथ लग रही है।
विज्ञापन


नगर के 30 फीसदी व्यापारी ऐसे हैं, जिनकी दिनभर में एक पैसे की बिक्री नहीं हो पा रही है। कास्मेटिक, मोबाइल, फर्नीचर, इलेक्ट्रानिक्स सामान, रेडीमेड कपड़ों के व्यापारी सबसे ज्यादा परेशान हैं। परचून की दुकानों से थोड़ा बहुत बिक्री तो हो रही है, लेकिन उनमें भी 70 फीसदी तक गिरावट आ गई है। नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष शमशेर महर ने कहा कि छोटा व्यापारी सबसे ज्यादा परेशानी में आ गया है। दिन में कमाकर शाम को रोटी की व्यवस्था करने वाले व्यापारियों की मुसीबत दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। वह कहते हैं कि सब कुछ सामान्य होने में कम से कम छह महीने लग जाएंगे। जिले के हर कस्बे, नगर, गांवों की दुकानों का यही हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान की खपत में भारी गिरावट
थोक व्यापारी सोहन चंद्र गुप्ता का कहना है कि सामान की खपत में भारी गिरावट आ गई है। अब न तो छोटे व्यापारियों के पास पैसा बचा है और न आम लोगों के पास। थोक का काम करने वालों के सामने नया संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि यदि बैंकों से तेजी से रुपये मिलने लग जाएं तो स्थिति थोड़ा सुधर सकती है।


मोबाइल सेट खरीदने अब कोई नहीं आता
मोबाइल फोन विक्रेता मोहम्मद रहबर का कहना है कि नोटबंदी के बाद बैंकों की तैयारी नाकाफी रही। इसी कारण नोटों का प्रचलन बंद होने के बाद हर जेब खाली हो गई। वह कहते हैं कि मोबाइल सेट खरीदने के लिए अब कोई नहीं आ रहा है। लोग जरूरत होने के बाद भी सेट खरीद पाने की स्थिति में नहीं है। गंभीर संकट की स्थिति आ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed