फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rural Didihat in Pithauragarh

ब्लॉक डीडीहाट फिर भी कनालीछीना में काम के लिए लगा रहे चक्कर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Rural Didihat in Pithauragarh
डीडीहाट नगर। - फोटो : PITHORAGARH
अस्कोट (पिथौरागढ़)। ग्राम पंचायत हचीला और तोली चुफात की पांच हजार की आबादी कनालीछीना तहसील में मिलाने से बेहद नाराज है। उन्होंने कहा कि उनकी सहमति या जानकारी के बिना ही दोनों ग्राम पंचायतों को तहसील कनालीछीना में शामिल कर दिया गया।
विज्ञापन

अब उन्हें काम के लिए पहले तहसील कनालीछीना जाना पड़ता है। उसके बाद एसडीएम के हस्ताक्षर के लिए डीडीहाट जाना पड़ता है। इस काम के लिए ग्रामीणों को दोनों तरफ 30 किमी की यात्रा करनी पड़ती है। इससे उनके अनमोल समय की बर्बादी होती है।
विज्ञापन

उन पर आर्थिक भार भी पड़ता है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने कहा कि जब इन ग्राम पंचायतों को डीडीहाट ब्लॉक में शामिल किया है तो तहसील भी डीडीहाट में ही होनी चाहिए। उनका ब्लॉक और तहसील एक ही जगह होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ग्राम पंचायतों का ब्लॉक डीडीहाट है लेकिन हर काम के लिए उन्हें तहसील कनालीछीना जाना पड़ रहा है। इससे समय की बर्बादी हो रही है। आर्थिक रूप से भी ग्रामीणों को दिक्कत उठानी पड़ रही है।
-पुष्पा देवी, उप प्रधान।
ग्रामीणों की सहमति के बिना हचीला और तोली चुफात को तहसील कनालीछीना में मिला दिया। ऐसा परिसीमन कब किया गया, पता ही नहीं चला। हालांकि ग्रामीण इस बदलाव का विरोध करते रहे हैं।
-प्रेम सिंह नेगी, पूर्व सैनिक।
किसी भी काम के लिए पहले 15 किमी दूर तहसील कनालीछीना जाओ। फिर उसके बाद 15 किमी डीडीहाट ब्लॉक आकर अपनी जरूरी काम कराओ। ये ग्रामीणों के साथ बिल्कुल अन्याय है।
-जगत सिंह खोलिया, सहायक अध्यापक।
शासन-प्रशासन के सामने समस्या रखी गई लेकिन किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों को अपने छोटे से काम के लिए भी तीस किमी की दौड़ लगानी पड़ रही है। जिनके पास साधन नहीं उन्हें तो काम में कई दिन लग रहे हैं।

-गंभीर सिंह खोलिया, पूर्व प्रधान।
ग्राम पंचायत हचीला और तोली चुफात का ब्लॉक और तहसील एक ही जगह बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। शासन-प्रशासन के सामने इस समस्या को प्रमुखता से रखा जाएगा।
-जमन सिंह नेगी, पूर्व प्रधान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed