{"_id":"5859647a4f1c1b774fe3a017","slug":"runway-show-of-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई पट्टी के प्रभावित किसानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाई पट्टी के प्रभावित किसानों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 20 Dec 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
समस्या हल करने को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
नैनीसैनी हवाई पट्टी के प्रभावित किसानों ने रोजगार न मिलने समेत कई मुद्दों को लेकर मंगलवार को कलक्ट्रेट पर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही समस्याओं के निराकरण के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
प्रभावित किसानों ने कहा कि हवाई पट्टी के लिए भूमि अधिग्रहण के समय सरकार ने प्रभावित किसानों के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने के साथ ही प्रभावित गांवों के विकास के लिए योजनाएं तैयार करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक एक भी किसान को रोजगार नहीं मिला। प्रभावित ग्राम पंचायतों के विकास के लिए कोई भी योजना सरकार ने तैयार नहीं की। इस मामले में उच्च न्यायालय के आदेशों की भी अवहेलना की गई है।
विज्ञापन
कहा गया कि किसानों ने अपनी बेशकीमती जमीन हवाई पट्टी के लिए दी, लेकिन आज उन लोगों की कोई सुनने वाला नहीं है। इन लोगों ने जिलाधिकारी से किसानों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है। प्रदर्शन में रमेश कसन्याल, हरीश बिष्ट, मुन्ना सिंह महर, सुभाष फुलेरा, चंद्र बहादुर बम, राजेंद्र थापा, ललित सिंह, हरीश सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन