Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Runners will run for environmental protection and cultural awareness

Pithoragarh News: पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक जागरूकता के लिए दौड़ेंगे धावक

Tue, 23 Dec 2025 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 23 Dec 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Runners will run for environmental protection and cultural awareness
धारचूला (पिथौरागढ़)। रं कल्याण संस्था की ओर से आठ जनवरी को 10वीं धारचूला हाफ मैराथन (झ्यांगमोथॉन) का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

माउंट एवरेस्ट विजेता योगेश गर्ब्याल ने बताया कि इस मैराथन में 21 और 10 किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इसमें 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगे। 15 वर्ष से कम आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए पांच किलोमीटर की दौड़ होगी। 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए रन फॉर फन का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मैराथन की थीम हमारे ग्लेशियर, पर्वत, संस्कृति को बचाएं और नशा मुक्त समाज बनाएं रखी गई है। यह आयोजन नमामि गंगे एवं उत्तराखंड पर्यटन विभाग के सहयोग से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 300 धावकों के भाग लेने की संभावना है। प्रवेश शुल्क 21 किलोमीटर प्रतियोगिता के लिए 500 और 10 किलोमीटर के लिए 300 रुपये रखा गया है। रन फॉर फन निशुल्क होगी। 21 किलोमीटर ओपन वर्ग में प्रथम पुरस्कार 15,000 रुपये रखा गया है।
विज्ञापन

कोट
हाफ मैराथन का उद्देश्य खेल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी को सशक्त करना है। - नृप सिंह नपल्च्याल, मुख्य संरक्षक रं कल्याण संस्था
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
यह केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं बल्कि सीमांत हिमालयी क्षेत्र के समग्र विकास और संरक्षण की दिशा में एक सशक्त जन आंदोलन है। इसका उद्देश्य हिमालयी पर्यावरण संरक्षण, ग्लेशियरों की रक्षा, स्थानीय संस्कृति एवं परंपराओं का संवर्धन एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देना है। - अरविंद सिंह ह्यांकी, केंद्रीय अध्यक्ष रं कल्याण संस्था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed