फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Route to stop road work in Ranthi

रांथी में सड़क का कार्य बंद होने से आक्रोश

Fri, 26 Oct 2018 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Fri, 26 Oct 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
Route to stop road work in Ranthi
धारचूला के रांथी ग्राम सभा में खुली बैठक में मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

ग्राम पंचायत रांथी की खुली बैठक में ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई की ओर से बनाई जा रही सड़क का कार्य छह माह से रुके होने पर आक्रोश जताया। ट्रांसफार्मर के बार-बार खराब होने, हाईस्कूल और इंटर कॉलेज में शिक्षकों की कमी का मामला भी बैठक में छाया रहा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वह आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन


ग्राम प्रधान लीला धामी की अध्यक्षता में पंचायत भवन में हुई बैठक में ग्रामीणों ने धारचूला-तवाघाट मार्ग से रांथी की निर्माणाधीन सड़क का कार्य बंद होने पर आक्रोश जताया। कहा कि उक्त सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त है। ग्रामीणों ने बताया कि सेली से समालगांव तक की विद्युत लाइन को बार-बार ठीक करने के लिए विभाग को लिखा जा चुका है, बावजूद इसके विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि राइंका का नवनिर्मित भवन भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हो चुका है। आपदा का समय निपटने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है।
विज्ञापन


निर्णय लिया गया कि संबंधित विभागों को समस्याओं के समाधान के लिए पत्र लिखा जाएगा। यदि समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। संचालन ग्राम पंचायत अधिकारी दीपक कुमार ने किया। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य दान सिंह, हरीश धामी, आशा फैसिलेटर आयशा खातून, केशर सिंह धामी, पान सिंह धामी, जीवन सिंह गड़िया, मदन सिंह धामी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed