फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rotten wheat is divided

सड़ा गेहूं बंट रहा है हजूर

Sat, 07 Nov 2015 06:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 07 Nov 2015 06:50 PM IST
विज्ञापन

जिलाधिकारी एचसी सेमवाल के सामने शनिवार को लोगों ने सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से सड़ा गेहूं बांटे जाने का मामला उठाया। कहा कि त्योहार के सीजन में लोगों को राशन की सख्त जरूरत रहती है लेकिन दुकानों में इतना खराब गेहूं आ रहा है कि उसे खाने में उपयोग में नहीं लाया जा सकता।

विज्ञापन

डीएम ने पूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि तत्काल सड़ा गेहूं वापस मंगाएं और इसकी जगह साफ गेहूं लोगों को उपलब्ध कराएं। इस बार लोगों को अक्तूबर का राशन नहीं मिला था। सस्ता गल्ला विक्रेताओं की हड़ताल के कारण गोदामों से राशन नहीं उठा। अब जब गेहूं बंटने लगा तो वह बहुत खराब स्थिति में है। डीएम के सामने भाजपा नेता रुद्र सिंह पंडा ने बंगापानी तहसील खुलने के बाद पैदा हो रही दिक्कतों का मामला भी उठाया। तहसील से लोगों के प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहे हैं। आज भी लोगों को धारचूला तहसील मुख्यालय जाना पड़ रहा है। देवसिंह बोरा ने ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाने को कहा। नगरों और कस्बों में जाम की स्थिति से निपटने और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग रखी।
विज्ञापन

डीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि वह अधूरे कामों को तत्काल पूरा करें। जनता की समस्या के निराकरण में ध्यान दें। स्थानीय स्तर की समस्याओं को अपने स्तर से ही हल करें। इस मौके पर एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा, बीडीओ श्याम चंद, चंद्र सिंह लस्पाल, देवेंद्र देवा, पीसी पांडे समेत भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed