{"_id":"5dd968898ebc3e54db484183","slug":"roadways-workers-protested-pithoragarh-news-hld3651809159","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज कर्मियों ने किया प्रदर्शन, बसों का संचालन एक घंटे ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज कर्मियों ने किया प्रदर्शन, बसों का संचालन एक घंटे ठप
विज्ञापन
परपिथौरागढ़ रोडवेज स्टेशन में थाली-चम्मच लेकर प्रदर्शन करते कर्मचारी।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने विभिन्न मांगों को लेकर दोपहर में एक घंटे तक बसों का संचालन ठप रखा। इस दौरान रोडवेज कर्मियों ने खाली प्लेट, चम्मच के साथ प्रदर्शन किया। रोडवेज कर्मियों के प्रदर्शन के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
यूनियन से जुड़े कार्मिक शनिवार को दोपहर में 12 बजे डिपो अध्यक्ष जगदीश भट्ट और मंत्री अनिल त्रिपाठी के नेतृत्व में रोडवेज स्टेशन पर एकत्र हुए और बसों का संचालन ठप किया। बांहों में काली पट्टी बांध आक्रोशित कर्मियों ने खाली प्लेट और चम्मचों से सरकार, निगम की नीतियों का विरोध किया।
उन्होंने रोडवेज की परिसंपत्तियों, जमीनों में कब्जे का विरोध, विभिन्न मदों में बकाए का भुगतान और समय से वेतन देने की मांग उठाई। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो वह उग्र आंदोलन को विवश होंगे। विरोध के दौरान दिल्ली-धारचूला, दिल्ली-धरमघर, गुरुग्राम, हल्द्वानी समेत पांच बसें एक घंटा विलंब से रवाना हुईं। इस मौके पर जगदीश अग्रवाल, प्रकाश भट्ट, अर्जुन सिंह, विनोद पांडेय, शेर राम कोहली, सुरेंद्र सामंत, अजय पांडेय, प्रेम थ्वाल, नवीन कापड़ी, कुंडल सिंह आदि मौजूद रहे।