फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Roadways workers picket today due to pending demands

लंबित मांगों को लेकर रोडवेज कर्मियों का धरना आज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Roadways workers picket today due to pending demands
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ट्रैफिक शाखा के बैनर तले रोडवेज कर्मी 11 दिसंबर को लंबित मांगों को लेकर सहायक महाप्रबंधक पिथौरागढ़ के कार्यालय परिसर में धरना देंगे।
विज्ञापन

परिषद के शाखाध्यक्ष संजय महर की अध्यक्षता में हुई बैठक में धरना कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। रोडवेज कार्यशाला की भूमि शहरी विकास विभाग को हस्तांतरित करने के बदले परिवहन निगम को मुआवजा, प्रतिपूर्ति के रूप में आईएसबीटी देहरादून का स्वामित्व प्रदान करते हुए कार्यशाला निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये देने की मांग लंबे समय से की जा रही है। इस पर कोई भी निर्णय सरकार की ओर से नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन

संगठन ने हाल में खरीदी गई बसों की जांच थर्ड पार्टी से कराने, छोटे गियर लिवर वाली बस खरीदने, कार्मिकों को महीने के पहले सप्ताह में वेतन देने, परिवहन कर्मियों को राज्य कार्मिकों की भांति सुविधा देने की मांग उठाई है। संगठन की केंद्रीय प्रबंध समिति ने इन मुद्दों पर 11 दिसंबर को सभी शाखा कार्यालयों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक धरना देने का निर्णय लिया है। 17 दिसंबर को मंडलीय महाप्रबंधक कार्यालय परिसर में धरना और भूख हड़ताल, 20 दिसंबर को सचिवालय कूच का निर्णय लिया गया है। इन कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर भागेदारी की जाएगी। संगठन ने इस संबंध में पिथौरागढ़ डिपो के सहायक महाप्रबंधक को पत्र प्रेषित किया है। पवन कुमार के संचालन में हुई बैठक में नवीन कोठारी, रवि बेलाल, शेर राम, अंजना डांगा, इंद्र सिंह जोशाल, दीपक चंद्र पांडेय, गणेश लाल, अबरार अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed