{"_id":"6af8a61484c038c3fe049e51","slug":"roadways-service-faltered-migrants-faced-hardship-due-to-the-unavailability-of-buses-on-time-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-148905-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: रोडवेज सेवा लड़खड़ाई, समय पर बसें न मिलने से प्रवासी रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: रोडवेज सेवा लड़खड़ाई, समय पर बसें न मिलने से प्रवासी रहे परेशान
Sat, 14 Nov 2026 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। रोडवेज की परिवहन व्यवस्था शनिवार को लड़खड़ा गई। बसें समय पर न मिलने से दीपावली के बाद लौट रहे प्रवासी परेशान रहे। बसों की कमी के बीच स्टेशन में यात्रियों की भीड़ को संभालना अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण बना रहा।
दिवाली और भैया दूज के बाद पिछले कुछ रोज से प्रवासियों के लौटने का सिलसिला शुरू हो चुका है, लेकिन बसों की कमी और खटारा बसों का खामियाजा प्रवासियों को भी भुगतना पड़ रहा है। शनिवार को रोडवेज स्टेशन में यात्रियों की काफी भीड़ रही, परंतु सुबह 10 बजे देहरादून जाने वाली बस साढ़े 11 बजे तक भी रवाना नहीं हो सकी।
इस कारण समय पर स्टेशन पहुंच चुके यात्रियों को काफी इंतजार और असुविधा का सामना करना पड़ा। बताया गया कि ऑनलाइन बुकिंग वाली इस बस में 30 टिकट पहले से बुक थीं। इसके बावजूद बस समय पर रवाना नहीं हो सकी। झूलाघाट-देहरादून बस भी तकनीकी खराबी के कारण वर्कशॉप से समय पर नहीं आ पाई।
विज्ञापन
वर्कशॉप के पास ही चंद्रभागा क्षेत्र में रहने वाले निखिल ने बताया कि उनके भाई को देहरादून जाना है। सीट मिलने की उम्मीद में उन्होंने वर्कशॉप से ही बस पकड़नी चाही, लेकिन बस खराब होने से एक घंटा उन्हें वर्कशॉप में ही इंतजार करना पड़ा। किसी तरह बस ठीक होने पर स्टेशन पहुंची। इस दौरान सीट के लिए यात्रियों में मारामारी रही।
वहीं गुरुग्राम जाने वाली यात्रियों को भी बस का काफी इंतजार करना पड़ा। अपनी पत्नी और बच्चे को लेकर गुरुग्राम जा रहे चंडाक निवासी गिरीश जोशी ने बताया वह साढ़े 10 बजे स्टेशन आ गए थे, लेकिन साढ़े 11 बजे तक बस का पता नहीं है।
गिरीश ने कहा कि यह हमेशा की तकलीफ है। पिछली दिवाली पर भी वे अपराह्न दो बजे रवाना हो सके। अमित लोहिया भी अपनी पत्नी के साथ बस के इंतजार में स्टेशन पर परेशान नजर आए।
-- -- --
बरेली रूट पर दोपहर तक नहीं जा पाई बस
सूत्रों के अनुसार शनिवार को 12 बजे तक बरेली के लिए कोई बस नहीं जा पाई, जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। देहरादून-हरिद्वार और दिल्ली रूट के यात्री भी बसें न मिलने से परेशान रहे। जो बसें रूट पर गई भी, उनकी खटारा हालत को देखते हुए कुछ यात्रियों ने अंदेशा जताया कि बस कहीं रास्ते में ही धोखा न दे दे। वहीं विभिन्न जगहों के लिए रवाना हुई टैक्सियां यात्रियों से भरी रहीं।
............
बीते शुक्रवार को तीन अतिरिक्त बसें टनकपुर अप-डाउन में भेजी गई थी। एक बस दिल्ली भेजी गई। इसके चलते शनिवार को कुछ बसों की रवानगी में थोड़ा विलंब हुआ, लेकिन देहरादून, दिल्ली और गुरुग्राम सभी जगह के लिए यात्रियों को बस उपलब्ध कराई गई। -प्रेमा आर्या, वरिष्ठ स्टेशन प्रबंधक, पिथौरागढ़