फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Roadways learned a lesson...six buses ready for youth

Pithoragarh News: रोडवेज ने लिया सबक ....युवाओं के लिए छह बसें तैयार

Sat, 30 Nov 2024 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 30 Nov 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Roadways learned a lesson...six buses ready for youth
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में बीते दिनों आयोजित प्रादेशिक सेना भर्ती में हुई अव्यवस्थाओं से रोडवेज ने सबक लिया है। बनबसा में आयोजित भर्ती रैली में युवाओं को रोडवेज बसों की कमी नहीं खलेगी। पिथौरागढ़ डिपो ने बनबसा भर्ती रैली में युवाओं को पहुंचाने और वापस लाने के लिए छह अतिरिक्त बसों का संचालन किया है।
विज्ञापन



बीते दिनों पिथौरागढ़ में हुई प्रादेशिक सेना की भर्ती रैली में शामिल होने वाले युवाओं को रोडवेज बस न मिलने से टनकपुर और हल्द्वानी में जमकर हंगामा हुआ। ऐसे में पिथौरागढ़ डिपो ने भर्ती रैली को देखते हुए बनबसा तक छह अतिरिक्त बसों का संचालन किया है जो युवाओं को राहत पहुंचा रही हैं। युवाओं को वापस लाने तक इन बसों का संचालन होगा। डिपो के मुताबिक यदि जरूरत पड़ी तो अन्य बसों का भी संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन




दिल्ली, दून रूट की बसों में भी मिलेगी प्राथमिकता



पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ डिपो के बेड़े में शामिल 71 में से 64 बसें ऑन रोड हैं। छह बसों का संचालन भर्ती रैली के लिए बनबसा तक किया जा रहा है। अन्य 58 बसों का संचालन दिल्ली, देहरादून, गुरुग्राम, हरिद्वार, लखनऊ सहित अन्य रूटों पर हो रहा है। डिपो के मुताबिक दिल्ली-देहरादून रूट पर बाया टनकपुर संचालित बसों में भी भर्ती रैली में शामिल होने वाले युवाओं को प्राथमिकता मिलेगी। वे इन बसों में भी सफर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




पिथौरागढ़ डिपो के एआरएम रवि शेखर कापड़ी का कहना है कि बनबसा में आयोजित भर्ती रैली को लेकर अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया है। युवाओं को रोडवेज बसों की कमी नहीं होगी। जरूरत पड़ी तो अन्य बसों के संचालन के लिए भी डिपो तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed