फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Roadways Employees Joint Council raised the demand for the nationalization of the Transport Corporation

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने गिनाए परिवहन निगम के राजकीयकरण करने के फायदे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 01:03 PM IST
विज्ञापन
Roadways Employees Joint Council raised the demand for the nationalization of the Transport Corporation
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड ने उत्तराखंड परिवहन निगम का राजकीयकरण किए जाने की मांग की है। इस संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष मोहन सिंह भंडारी और पिथौरागढ़ डिपो अध्यक्ष संजय महर ने कहा है कि उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारी भी वर्तमान में कोरोना संक्रमण काल से गुजर रहे हैं। सभी चालक-परिचालक स्वयं की परवाह न करते हुए प्रवासियों को लाने एवं ले जाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जल निगम का राजकीयकरण करने की कार्रवाई वर्तमान में चल रही है। उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों ने भी आपदा काल हो या कोई भी परिस्थिति सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जनता की सेवा की है। परिवहन निगम ने सेनानियों, दिव्यांगों, वरिष्ठ नागरिकों और छात्राओं को भी निशुल्क यात्रा का लाभ प्रदान किया है। नेताद्वय ने जल निगम की तरह उत्तराखंड परिवहन निगम का भी राजकीयकरण करने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे रोडवेज कर्मियों का मनोबल ऊंचा रहेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed