फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Roadways buses gasp on the way even after checking in the workshop

Pithoragarh News: वर्कशॉप में जांच के बाद भी रास्ते में ही हांफ जाती हैं रोडवेज की बसें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses gasp on the way even after checking in the workshop
पिथौरागढ़ वर्कशॉप में खड़ी रोडवेज की बसें। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ रोडवेज की बसें पहाड़ में कई बार हांफ रहीं हैं जबकि सभी बसों का इंजन, टायर आदि पुर्जे जांचे जाते हैं। इनके बावजूद बसों में सवार होकर जाने वाले यात्रियों को रास्ते में ही बसों के खराब होने से दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ रोडवेज डिपो के पास वर्तमान समय में 62 बसों का बेड़ा है। इनमें से कई बसें पहाड़ में चलने के मानक पूरे करने की कगार पर हैं। जिन्हें पहाड़ के बाद मैदानी क्षेत्रों में दौड़ाया जाएगा। 62 बसों का रूटीन में संचालन होता है। सभी बसों की जांच नियमित जांच भी की जाती है।
विज्ञापन

इसके बावजूद कभी बस का टायर पंक्चर हो जाता है तो कभी गियर बॉक्स स्लिप होने के कारण गियर लगना मुश्किल हो जाता है। कभी ब्रेक फेल जैसे समस्या इन बसों में अक्सर देखने को मिलती है। तकनीकी खामियों के कारण बसों को कई बार रास्ते में ही खड़ा कर जिला मुख्यालय से दूसरी बस भेजनी पड़ती है। कई बार यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य तक भेजना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज के एआरएम रविशेखर कापड़ी ने बताया कि बसों की नियमित जांच होती है। उसके बाद बसों को गंतव्य तक भेजा जाता है। तकनीकी दिक्कत के कारण कई बार बस रास्ते में खराब हो जाती है लेकिन दूसरी बस भेजकर यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed