{"_id":"66e471e2ecf3e5fac700c795","slug":"roadways-bus-stuck-in-debris-passengers-saved-their-lives-by-jumping-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-117906-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मलबे में फंसी रोडवेज बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई अपनी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मलबे में फंसी रोडवेज बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई अपनी जान
Fri, 13 Sep 2024 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 13 Sep 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़-घाट हाईवे पर थरकोट झील के पास मलबे में फंसी बस। संवाद
पिथौरागढ़। सड़क बंद होने से यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए घाट से लौट रही रोडवेज बस मलबे में फंस गई। पहाड़ी से लगातार गिर रहे मलबे के दबाव से बस सड़क से नीचे लटकी तो उसमें सवार 19 यात्रियों और चालक-परिचालक की सांस अटक गई। सभी ने कूदकर अपनी जान बचाई।
शुक्रवार सुबह हल्द्वानी डिपो की बस यूके 07 पीए 3150 पिथौरागढ़ से 19 यात्रियों को लेकर रवाना हुई। घाट में मलबा गिरने से बस आगे नहीं बढ़ सकी। चालक के साथ ही यात्रियों ने वापस पिथौरागढ़ आने का निर्णय लिया। थरकोट झील के पास पहाड़ी से अचानक मलबा और बोल्डर गिरने लगे। इसमें बस फंस गई। मलबे के दबाव से बस सड़क से नीचे लटक गई तो यात्रियों में चीखपुकार मच गई। अपनी जान बचाने के लिए चालक राजेंद्र कुमार, परिचालक मनमोहन नेगी और यात्रियों ने दरवाजा और खिड़कियां खोलकर बस से कूद मारी। सभी मलबे और बोल्डरों के बीच से सुरक्षित बाहर निकले।
यात्री अन्य वाहनों से किसी तरह पिथौरागढ़ वापस पहुंचे। चालक और परिचालक बस को मलबे से बाहर निकालने के लिए जेसीबी का इंतजार करते रहे लेकिन देर शाम तक उन्हें राहत नहीं मिली। पिथौरागढ़ डिपो के एआरएम रवि शेखर कापड़ी ने बताया कि भारी बारिश के बीच पहाड़ी से गिरे मलबे में बस फंस गई। चालक, परिचालक और सभी यात्री सुरक्षित हैं। संवाद