फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Roads will reach 25 villages of Bin, villagers will travel by vehicle.

Pithoragarh News: बिण के 25 गांवों में पहुंचेंगी सड़कें, वाहन से सफर करेंगे ग्रामीण

Sun, 28 Sep 2025 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 28 Sep 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Roads will reach 25 villages of Bin, villagers will travel by vehicle.
पिथौरागढ़। बिण विकासखंड के 25 से अधिक गांवों के ग्रामीणों का सड़क का सपना जल्द पूरा होगा। इन गांवों को जोड़ने के लिए 52 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण होगा इसके लिए सर्वे शुरू हो गया है। सर्वे और डीपीआर बनाने के लिए पीएमजीएसवाई को 24 लाख रुपये से अधिक मिले हैं।
विज्ञापन


सीमांत जिले के कई गांव अब भी सड़क सुविधा से वंचित हैं। गांवों तक सड़क न पहुंचने से ग्रामीण विकास की मुख्यधारा से दूर हैं। इलाज के लिए अस्पताल पहुंचने के लिए डोली सहारा बनती है। वहीं इन दुश्वारियों से परेशान ग्रामीण पलायन करने के लिए मजबूर हैं। बिण विकासखंड के गनकोट, समपाटी, घिंघारखोली, पाभैं, भटियानी, जमतड़ी सहित 25 से अधिक गांवों के ग्रामीण सड़क का इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही इन गांवों तक सड़क पहुंचेगी। इन गांवों को जोड़ने के लिए 10 सड़कों को स्वीकृति मिली है। इन सड़कों के निर्माण के लिए सर्वे और डीपीआर तैयार करने में 24,75,000 रुपये खर्च होंगे। जल्द ही डीपीआर तैयार कर इसे वित्तीय स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन



स्पोर्ट्स कॉलेज लेलू तक भी पहुंचेगी सड़क
स्पोर्ट्स कॉलेज लेलू तक भी सड़क पहुंचेगी। नैनीसैनी सड़क से यहां तक नई सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस सड़क के बनने से कॉलेज में प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों के साथ ही क्षेत्र की जनता को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

इन सड़कों का होगा निर्माण
सड़क लंबाई (किलोमीटर में)

जीआईसी-सुकौली-चमाली 4.00
बालाकोट 4.00
नैनीसैनी-लेलू 3.00

मसपाटी-घिंघारखोली 6.00
पाभैं-जगतड़ 3.50

भट्यूड़ा 4.00
घाट सड़क से गुरना तक 5.00

सल्ला सड़क से भटियानी तक 12.00
बकसील-जमतड़ी 6.00

घाट सड़क से इग्यारदेवी तक 6.00

कोट
बिण विकासखंड में 10 नई सड़कों को स्वीकृति मिली है। जल्द ही सर्वे पूरा कर इनकी डीपीआर तैयार होगी। इसके बाद धन की मांग की जाएगी। - विवेक प्रताप सिंह, ईई, पीएमजीएसवाई, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed