फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Road widening work started near Gurna temple, the temple covered with iron sheets

गुरना मंदिर के पास सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू, मंदिर को लोहे की चादरों से किया कवर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
Road widening work started near Gurna temple, the temple covered with iron sheets
ुरना के पास कटिंग के दौरान मंदिर को नुकसान न पहुंचे इसके लिए लोहे की चादरों से मंदिर को कवर किया गय - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। बारहमासी सड़क में कार्यदायी संस्थाओं ने गुरना मंदिर के पास सड़क चौड़ीकरण के कार्य शुरू कर दिया है। एनएच प्रबंधन ने कटिंग के दौरान मंदिर को कोई नुकसान न पहुंचे इसके लिए मंदिर को लोहे की मजबूत चादरों से पूरी तरह कवर कर दिया है। यहां पर बेहद सतर्कता के साथ सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीमांत के प्रसिद्ध पाषण देवी मंदिर के पास एनएच को थ्री लेन बनाया जा रहा है। यहां पर सड़क के थ्री लेन बनने से मंदिर में दर्शनों को आने वाले लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा, साथ ही जाम भी नहीं लगेगा। बता दें कि टनकपुर से पिथौरागढ़ तक बारहमासी सड़क का निर्माण कार्य अंतिम चरणों में है। गुरना मंदिर के सामने कठोर चट्टान होने के कारण कार्यदायी संस्थाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारहमासी सड़क की चौड़ाई 12 मीटर है। लेकिन गुरना मंदिर के पास सड़क में 15.5 मीटर चौड़ा किया जा रहा है, क्योंकि यहां पर अधिकांश लोग रुकते हैं और मां के दर्शन कर यात्रा शुरू करते हैं। ठेकेदार प्रकाश जोशी ने बताया कि कटिंग के दौरान मंदिर को नुकसान न पहुंचे इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन

गुरना मंदिर के पास सड़क को 15.5 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। क्योंकि यहां मंदिर दर्शन को काफी लोग रुकते हैं। वर्तमान में मंदिर के ठीक सामने कटिंग का कार्य किया जा रहा है। मंदिर को कोई नुकसान न पहुंचे इसके लिए मंदिर को लोहे की चादर से कवर किया है। - एलडी मथेला, ईई एनएच लोहाघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed