Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rituals for Tripura Sundari concluded; thousands of devotees arrived to seek blessings.

Pithoragarh News: त्रिपुरा सुंदरी की जात संपन्न, आशीर्वाद लेने पहुंचे हजारों श्रद्धालु

Wed, 18 Nov 2026 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 18 Nov 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Rituals for Tripura Sundari concluded; thousands of devotees arrived to seek blessings.
झूलाघाट(पिथौरागढ़)। भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी में प्रसिद्ध मां त्रिपुरा सुंदरी की जात संपन्न हुई। नेपाल के साथ ही भारत से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर जात में शामिल होते हुए मां त्रिपुरा सुंदरी का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

बैतड़ी के दशरथ चंद नगरपालिका 8, पुजारा गांव स्थित माता त्रिपुरा सुंदरी की प्रसिद्ध जात का विधि-विधान से समापन हुआ। भाई दूज के आठवें दिन यह जात मनाई जाती है। मशहूर त्रिपुरा सुंदरी को मां रणशैनी के नाम से जाना जाता है। बुधवार को सुबह के समय त्रिपुरा सुंदरी मंदिर से माता का डोला नजदीक के कापड़ी गांव से होते हुए वापस मां के दरबार लाया गया। इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना हुई और समापन पर पशुबलि दी गई।
विज्ञापन

मान्यता के अनुसार, माता त्रिपुरा सुंदरी पुजारा गांव में निवास करती हैं। जात के समापन पर बड़ी संख्या में भारत से श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। भारतीय श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैतड़ी प्रशासन और मंदिर कमेटी ने जूलाघाट मौरा टैक्सी स्टैंड पर अतिरिक्त बसें एवं टैक्सियों की व्यवस्था की। जानकारी के मुताबिक बड़ी जात में 55 भैंसों के साथ 120 बकरियों की बलि दी गई। मां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर कमेटी ने मुख्य संरक्षक प्रकाश थापा ने बताया कि जात शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। उन्होंने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed