फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   road problem with snofall

थल-मुनस्यारी रोड 30 घंटे बाद खुली

Thu, 21 Jan 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मुनस्यारी /पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,मुनस्यारी /पिथौरागढ़ Updated Thu, 21 Jan 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन

मंगलवार रात कालामुनि में भारी हिमपात के कारण बंद थल-मुनस्यारी रोड पर यातायात बृहस्पतिवार सुबह करीब 30 घंटे बाद बहाल हो सका। लोनिवि का स्नो कटर छह माह से खराब पड़ा है और उसे थल में खड़ा किया गया है।

विज्ञापन


बर्फ हटाने के लिए जेसीबी लगाई गई, लेकिन उससे बर्फ हटाने में समय भी ज्यादा लगा और बर्फ भी अच्छी तरह नहीं हट पाई। लोनिवि की इस रोड में दो जेसीबी हैं, लेकिन उनको चलाने के लिए सिर्फ एक ही ड्राइवर है। अधिकारी कई बार इस समस्या को शासन के सामने रख चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


लोनिवि हर साल नवंबर से मार्च तक इस मार्ग पर बर्फ हटाने के लिए स्नो कटर तैनात रखता था। साथ ही जेसीबी भी रखी जाती थे। इस बार लोनिवि ने हिमपात के बाद पैदा होने वाली स्थितियों से निपटने के लिए कोई तैयारी नहीं की। इस कारण सड़क मार्ग को समय पर नहीं खोला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालामुनि में अभी भी बर्फ मौजूद है। वहां पर वाहन चलाने में रिस्क है। रात में बर्फ पर पाला पड़ रहा है, जिससे फिसलन बढ़ रही है। जानकारों का कहना है कि जेसीबी से बर्फ नहीं हटानी चाहिए। इससे सड़क सड़क उखड़ जाती है।


लोनिवि के पास सड़क को दुरुस्त करने के लिए संसाधनों की कमी है। स्नो कटर खराब पड़ा है, उसे ठीक कराने में समय लगेगा। एक ही विकल्प जेसीबी का बचता है। इसी के सहारे रोड से बर्फ और मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। रोड बंद होने से लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ा। यदि भविष्य में फिर हिमपात होता है तो लोगों की मुसीबत इसी तरह बनी रहेगी। - आर पंतोला, अभियंता, लोनिवि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed