{"_id":"60abe7d18ebc3e00d45f1978","slug":"road-opend-by-bro-in-dharchula-pithoragarh-news-hld4253960197","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआरओ ने भारी बारिश से बुदी-छियालेख में बंद तवाघाट-लिपुलेख सड़क खोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीआरओ ने भारी बारिश से बुदी-छियालेख में बंद तवाघाट-लिपुलेख सड़क खोली
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। भारी बारिश के कारण बूंदी और छियालेख में बंद पड़ी तवाघाट-लिपुलेख सड़क को वाहनों के लिए खोल दिया गया है।
सड़क बंद होने से व्यास घाटी के माइग्रेशन जाने वाले 50 से 60 परिवार अपने जानवरों के साथ बूंदी में फंसे थे। फंसे लोगों में से किसी ने रं कल्याण संस्था को बताया।
संस्था ने शीघ्र ही इसकी सूचना एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला और बीआरओ के अधिकारियों को दी। बीआरओ के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मौसम साफ होते ही जेसीबी को मौके पर भेजकर सोमवार को सड़क खोल दी गई।
बीआरओ के अधिकारियों ने बताया कि व्यास घाटी में सड़क सुधारीकरण, दीवार आदि कार्य में तेजी को देखते हुए 25 मई से सप्ताह में सिर्फ रविवार से सोमवार 10 बजे सभी प्रकार की गाड़ियों की आवाजाही होगी।
विज्ञापन
बाकी दिन सिविल और सैन्य बलों की गाड़ियों को अनुमति नहीं होगी। उधर दारमा घाटी में विगत चार दिन से बंद सड़क भी सीपीडब्ल्यूडी ने खोल दी है।