फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Road from Pithoragarh to Dharchula will be Chakachak

पिथौरागढ़ से धारचूला तक सड़क होगी चकाचक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Road from Pithoragarh to Dharchula will be Chakachak
पिथौरागढ़ में सड़क खोलती जेसीबी। संवाद
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़-धारचूला 90 किमी सड़क अगले साल तक पूरी तरह टू-लेन बन जाएगी। जिन स्थानों पर सड़क कटिंग किसी कारण छूटी थी उन स्थानों पर बीआरओ ने कटिंग शुरू कर दी है। इसके अलावा कई स्थानों पर हॉटमिक्स की तैयारी भी चल रही है। सड़क के हॉटमिक्स और टू-लेन बनने के बाद सीमांत धारचूला के लिए यातायात पहले की तुलना में और अधिक सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन

बीआरओ ने जाजरदेवल से धारचूला तक टू-लेन सड़क का कार्य पूरा कर लिया है। पनखोली धूशाखान शिव मंदिर के पास पहाड़ी के खतरनाक होने, कनालीछीना बाजार, गुड़ौली के पास आधा किमी और छारछुम में भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सड़क को टू-लेन नहीं बनाया गया है। धारचूला से बलुवाकोट तक बचे हुए हिस्से में पहले ही काम शुरू हो गया था।
विज्ञापन

बीआरओ ने अब गुड़ौली के पास कटिंग शुरू कर दी है। इसके लिए कनालीछीना और अन्य स्थानीय क्षेत्रों से मजदूरों की नियुक्ति की जा रही है। बचे हुए स्थानों पर टू-लेन सड़क बनाने का कार्य पूरा होने के बाद पिथौरागढ़ से धारचूला तक यातायात पहले की तुलना में काफी सुगम हो जाएगा। चीन से तनाव के बीच भारत सरकार पिथौरागढ़ से लिपुलेख सड़क पर विशेष ध्यान दे रही है। तवाघाट से लिपुलेख तक सड़क को और बेहतर बनाया जा रहा है। वहां सुरक्षा दीवार, नाली और कॉजवे निर्माण का कार्य तेज गति से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed