फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Road facility is available to go to college.

राजकीय महाविद्यालय मुवानी सड़क मार्ग से जुड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Road facility is available to go to college.
मुवानी महाविद्यालय की समस्याओं के लिए विधायक डीडीहाट को ज्ञापन देते प्राचार्य। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
मुवानी (पिथौरागढ़)। राजकीय महाविद्यालय मुवानी का नवनिर्मित भवन सड़क मार्ग से जुड़ गया है। सड़क नहीं होने महाविद्यालय का संचालन नए भवन में नहीं हो पा रहा था। विधायक बिशन सिंह चुफाल ने निजी संसाधनों से सड़क कटिंग का कार्य कराकर महाविद्यालय को सड़क मार्ग से जोड़ दिया है।
विज्ञापन

मुंगरौली में मुवानी महाविद्यालय का नया भवन बनकर तैयार हो गया था लेकिन सड़क नहीं होने और अधिक दूरी के कारण भवन का संचालन शुरू नहीं हो पा रहा था। नये भवन तक 500 मीटर सड़क कुछ माह पूर्व विधायक बिशन सिंह चुफाल ने कटवा दी थी लेकिन 70 मीटर मार्ग नहीं कट पाया था। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जीसी पंत ने नौ अप्रैल को विधायक को इस समस्या से अवगत कराया। उन्होंने महाविद्यालय में नए विषय और पेयजल की व्यवस्था के लिए पत्र दिया। इसके बाद विधायक ने अपने निजी संसाधनों से 22 अप्रैल को 70 मीटर सड़क मार्ग बनवाकर महाविद्यालय को सड़क मार्ग से जोड़ दिया और अन्य समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. पंत ने सड़क पर डामरीकरण करने की मांग भी की है। इस कार्य में डॉ. नवीन रजवार ने विशेष सहयोग दिया। विधायक का अमरजीत, दीपक सिंह, भगवान सिंह, सुरेंद्र राम, पुष्कर सिंह, बहादुर सिंह, प्रकाश सिंह, डॉ. आशीष कुमार गुप्ता, सुधीर कुमार, राजकमल किशोर, रूपेश कुमार, नीमा जोशी आदि ने आभार जताया।

मुवानी महाविद्यालय तक सड़क कटिंग करता जेसीबी। संवाद

मुवानी महाविद्यालय तक सड़क कटिंग करता जेसीबी। संवाद- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed