{"_id":"6495d3fbdfb8676327090585","slug":"road-connecting-china-border-closed-for-the-second-day-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-1005-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क दूसरे दिन भी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क दूसरे दिन भी बंद
Fri, 23 Jun 2023 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 23 Jun 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
तवाघाट-लिपुलेख सड़क कोथला में इस तरह हुई है ध्वस्त। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला/पिथौरागढ़/डीडीहाट। सीमा के गांवों को जोड़ने वाली तवाघाट-लिपुलेख सड़क दूसरे दिन भी बंद रही। सड़क बंद होने से बूंदी में दर्जनों वाहन फंस गए हैं। यात्री एक दूसरे की सहायता से पैदल आवाजाही कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बीआरओ के कार्य गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए हैं। मूसलाधार बारिश से नैनीपातल-मड़मानले सड़क सात घंटे बंद रही। इसमें एक एंबुलेंस भी फंसी रही। डीडीहाट-दूनाकोट सड़क में भी मलबा आ गया।
तवाघाट-लिपुलेख सड़क बृहस्पतिवार को लामारी से बूंदी के बीच कोथला नामक जगह पर काली नदी का जलस्तर बढ़ने से बह गई। सड़क के नदी में समाने से आवाजाही शुक्रवार भी बंद रही। इसके चलते यात्री और स्थानीय लोग 300 मीटर पैदल चलकर और वाहन बदल कर धारचूला पहुंच रहे हैं। राहत की बात यह है कि लोगों को ज्यादा पैदल यात्रा नहीं करनी पड़ रही है। स्थानीय व्यक्ति सूरन सिंह रायपा ने बताया कि बूंदी गांव में दर्जनों वाहनों के साथ ही आधा दर्जन बाइकर भी सड़क बंद होने से फंसे हैं। केएमवीएन धारचूला के गाइड राजेश पांडेय ने बताया कि कोथला में सड़क टूटने से 16 वें दल के 18 यात्री ओम पर्वत और आदि कैलाश के दर्शन कर धारचूला को सकुशल लौट आए हैं। टूर आपरेटर नरन नपलच्याल ने बताया कि उनके सात यात्री और 20 से अधिक प्राइवेट यात्री 300 मीटर पैदल चलने के बाद दूसरे वाहन से धारचूला पहुंचे। स्थानीय लोगों का कहना है कि लामारी से बूंदी के बीच करीब पांच किमी सड़क मिट्टी के ऊपर बनाई गई है। बूंदी से छियालेक, गर्ब्यांग की जलेबी बैंड सड़क दलदली मिट्टी पर बनाई गई है जो बरसात में कभी भी टूट सकती है।
बाक्स
एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचे
धारचूला। उपजिलाधिकारी दिवेश शाशनी ने बताया कि कोथला में एसडीआरफ की टीम भेजी है। सड़क को सुचारु करने के लिए बीआरओ और कार्यदायी संस्था से लगातार वार्ता चल रही। उन्होंने दो दिन में सड़क खुलने की उम्मीद जताई। बताया कि सड़क खुलने के बाद ही इनर लाइन पास जारी किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
............इनसेट.............
मलबा आने से सात घंटे ठप रहा यातायात
पिथौरागढ़। मूसलाधार बारिश से नैनीपातल-मड़मानले मोटर मार्ग मलबा आने से बंद हो गया। इसके चलते सुबह पांच बजे से 12 बजे तक यातायात बाधित रहा। मरीज को ला रही 108 एंबुलेंस भी फंसी रही। मलबा हटाने के बाद यातायात सुचारु हो सका। बृहस्पतिवार की रात मड़मानले क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हो गई। मड़मानले से पिथौरागढ़ की ओर एक नाले में भारी मात्रा में मलबा आ गया। इसके चलते दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। बारिश में घंटों तक फंसे रहे। एक मरीज को जिला अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस भी मार्ग में फंसी रही। दिन में लगभग 12 बजे जेसीबी मशीन भेजी गई। इसके बाद यातायात सुचारु हुआ। संवाद
.......इनसेट.........
डीडीहाट-दूनाकोट मार्ग पर आयमिलबा
डीडीहाट। मूसलाधार बारिश से डीडीहाट-दूनाकोट मोटर मार्ग में कई स्थानों पर मलबा आ गया। इसके चलते वाहनों का संचालन ठप रहा। देवीसूना के पास भारी मात्रा में मलबा और पत्थर सड़क पर आ गए। लोगों को पैदल ही आवाजाही करनी पड़ी। सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी मौके पर भेजी। संवाद