{"_id":"5b50c84a4f1c1b48748b5d26","slug":"road-closure-people-of-17-villages-of-darma-in-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क बंद, दारमा के 17 गांवों के लोग संकट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क बंद, दारमा के 17 गांवों के लोग संकट में
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
Updated Thu, 19 Jul 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
धारचूला के पंबावे में बोल्डर गिरने से ध्वस्त सड़क से जान जोखिम में डालकर आवाजाही करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दारमा घाटी को जाने वाली सड़क दो जुलाई के बाद से क्षतिग्रस्त होने से बंद है, इस कारण दारमा वैली के 17 गांवों के लोग मुसीबत में हैं। प्रशासनिक उदासीनता से परेशान लोगों ने सड़क न खुलने पर 27 जुलाई को धारचूला में चक्काजाम करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
तवाघाट से दुग्तू तक कई स्थानों पर सड़क बंद है। दर और बोंगलिंग के बीच पंग्बावे में सड़क करीब 20 मीटर हिस्से पर ध्वस्त हो चुकी है। लोगों को चार किमी घूमकर सड़क पर आना पड़ रहा है। दारमा युवा संगठन के अध्यक्ष दीपक ग्वाल, महासचिव नरेंद्र सेलाल, संरक्षक गोविंद बोनाल ने एसडीएम के माध्यम से डीएम को पत्र भेजकर कहा है कि सड़क बंद होने से बुजुर्ग और महिलाओं को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
उर्थिंग, सेला, चल, बोंगलिंग, नागलिंग, बालिंग, गो, दुग्तू, सोन, बोन, दांतू, तिदांग, फिलम, ढाकर, सीपू, मार्छा, दीदांग के लोग मुसीबत में हैं। संगठन ने कहा है कि जेसीबी से आसानी से सड़क खोली जा सकती है, लेकिन प्रशासन सड़क खुलवाने की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। कहा कि 27 जुलाई तक दुग्तू तक सड़क नहीं खुली तो धारचूला में चक्काजाम किया जाएगा।
विज्ञापन
17 दिन से बंद सड़कों में फंसे है टैक्सी वाहन
मुनस्यारी। एक और दो जुलाई को आई आपदा के बाद से कई सड़कें बंद हैं। इस कारण कई टैक्सी वाहन अब भी गांवों में ही फंसे हैं। 17 दिनों बाद भी ग्रामीण इलाकों की सड़कें न खुलने से वाहन स्वामियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। वाहन स्वामी बैंक की किश्त भी जमा नहीं कर पा रहे हैं। मुनस्यारी के जीआईसी बैंड से आईटीबीपी चेक पोस्ट को जाने वाली सड़क पर चार वाहन, मदकोट-बोना मार्ग पर सात वाहन, मदकोट-बसंतकोट मोटर मार्ग पर तीन वाहन, मदकोट-जोशा-चौना मार्ग पर चार, कोटा-पंद्रहपाला मार्ग पर दो वाहन फंसे हैं। एसडीएम केएन गोस्वामी ने बताया कि इन सड़कों को खोलने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है। जल्द ही यातायात व्यवस्था बहाल हो जाएगी।