फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Road Closed in Munsyari

ग्लेशियर खिसकने से मुनस्यारी-मिलम मार्ग बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Road Closed in Munsyari
मुनस्यारी/धारचूला (पिथौरागढ़)। मापांग के पास छिरकानी में ग्लेशियर खिसकने से मुनस्यारी-मिलम मार्ग बंद हो गया है। मार्ग बंद होने से सीमांत से सड़क और पैदल मार्ग से आवाजाही नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

मार्ग बंद होने से बीआरओ, आईटीबीपी एवं माइग्रेशन पर जा रहे ग्रामीणों की आवाजाही बंद हो गई है। हालांकि, लोक निर्माण विभाग ने मार्ग से ग्लेशियर हटाने के लिए मजदूर लगा दिए हैं। मंगलवार तक इस मार्ग के खुलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इधर थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग पर बनिक के पास आया मलबा पूरी तरह से न हटने के कारण भारी वाहन मुनस्यारी नहीं पहुंच पा रहे हैं। इस कारण मुनस्यारी सामग्री लाने वाले ट्रक बनिक में ही फंसे हैं। यदि दो, चार दिनों में बड़े वाहनों के लिए यातायात बहाल नहीं होता है तो क्षेत्र में जरूरी वस्तुओं का संकट गहरा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, भारी बारिश के कारण बूंदी और छियालेख में बंद पड़ी तवाघाट-लिपुलेख सड़क को वाहनों के लिए खोल दिया गया है। सड़क बंद होने से व्यास घाटी के माइग्रेशन जाने वाले 50 से 60 परिवार अपने जानवरों के साथ बूंदी में फंसे थे। मार्ग खुलने के बाद इन लोगों ने राहत की सांस ली है।

20 जून तक दस्तक दे सकता है मानसून
हल्द्वानी। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक इस बार मानसून 20 जून तक राज्य में दस्तक दे सकता है। सोमवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 34.2 और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि अगले चार-पांच दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed