{"_id":"6148c5068ebc3e5a6743b5c0","slug":"road-block-in-dharchula-pithoragarh-news-hld4386536106","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमांत की बंद सड़कों को खोलने के लिए किया टीम का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमांत की बंद सड़कों को खोलने के लिए किया टीम का गठन
विज्ञापन
Road Block in Dharchula
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। सीमांत की चीन सीमा को जोड़ने वाली बंद सड़कों को खोलने के लिए डीएम के निर्देश के बाद एसडीएम ने कई टीमें गठित की हैं। डीएम ने बंद सड़कों को जल्द से जल्द खुलावाने के निर्देश दिए हैं।
एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने डीएम डॉ. आशीष चौहान के निर्देश के बाद तवाघाट-सोबला सड़क को खुलवाने के लिए नायब तहसीलदार कुंदन सिंह नयाल को जिम्मेदारी दी है।
तवाघाट-सोबला सड़क को एनएचपीसी डैम के पास भूस्खलन से क्षतिग्रस्त दीवार को ठीक करने के लिए राजस्व निरीक्षक राजेंद्र सिंह मेहता और तवाघाट-सोबला सड़क को खेत के पास खुलवाने के लिए राजस्व उप निरीक्षक उदय सिंह भंडारी को नियुक्त किया है।
विज्ञापन
डीएम ने टीम को अपनी निगरानी में एनएचपीसी, बीआरओ, सीपीडब्ल्यूडी के समन्वय बनाकर सड़क जल्दी खुलवाने के निर्देश दिए हैं। चीन सीमा को जोड़ने वाली बीआरओ की तवाघाट-सोबला और सीपीडब्लूडी की सोबला-ढाकर-दारमा सड़क बंद है।
इससे सीमांत के ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रं कल्याण संस्था के शाखाध्यक्ष देव कृष्ण फकलियाल ने प्रशासन की ओर से की जा रही पहल की सराहना की है।
इधर पूर्ति अधिकारी चित्रा रौतेला ने बताया कि सीमांत के गांवों खाद्यान्न आदि की दिक्कत नहीं है। सभी गांवों में हेलिकॉप्टर के माध्यम से सामान भेजा जा रहा है।